चरणदास महंत छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए अध्यक्ष, विपक्षी दलों ने भी दिए अपना समर्थन, पूर्व सीएम रमन सिंह, रेणू जोगी, धर्मजीत सिंह बने थे प्रस्तावक
पूर्व केंद्रीय मंत्री सक्ति विधायक चरणदास महंत छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे, सर्वसमत्ति से उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया है | चरणदास महंत के नाम की घोषणा होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने उन्हें विधानसभा अध्यक्ष के आसंदी पर बैठाया | वही सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने चरणदास महंत को बधाई व शुभकामनाएं दी |
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे
बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था, इस दौरान पूर्व सीएम अजित जोगी, डॉ रमन सिंह के साथ ही जोगी कांग्रेस से डॉ रेणू जोगी, लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह, बीजेपी से नारायण सिंह चंदेल प्रस्तावक बने थे | वही कांग्रेस से मुख्यमंत्री बघेल के साथ मंत्रिमंडल के सदस्य भी प्रस्तावक बने थे |
बता दें कि डॉ चरणदास महंत मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में से एक थे, पूर्व केंद्रीय मंत्री होने के साथ ही वे प्रदेश के पूर्व मंत्री भी रह चुके है, इसके साथ ही चरणदास महंत कोरबा सांसद भी रहे है, और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के कमान भी संभाल चुके है | वे लम्बे समय से छत्तीसगढ़ के राजनीति में है |









