छत्तीसगढ़ विधानसभा : CM भूपेश बघेल, TS सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू समेत इन मंत्रियों ने छत्तीसगढ़ी में ली छत्तीसगढ़ी में शपथ, अंबिका ने अंग्रेजी तो चिंतामणि ने संस्कृत में लिया शपथ….शुरू हुई कार्रवाई


छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी है । प्रोटेम स्पीकर रामपुकार सिंह नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिला रहे है, मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी से अभी सिर्फ विधायक पुन्नू लाल मोहले ही सदन में पहुंचे है |

प्रोटेम स्पीकर रामपुकार सिंह ने सबसे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शपथ दिलाई, उसके बाद मंत्रिमंडल के सदस्यों को शपथ दिला रहे है | बता दें कि मुख्यमंत्री बघेल के साथ केबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, प्रेमसाय सिंह, अनिला भेड़िया, उमेश अग्रवाल, धनेंद्र साहू ने छत्तीसगढ़ी में शपथ ली, वही पूर्व मुख्यमंत्री अजित जोगी ने भी छत्तीसगढ़ी में शपथ ली |

छत्तीसगढ़ विधानसभा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब नवनिर्वाचित विधायकों ने सदन में, हिंदी, छत्तीसगढ़ी, संस्कृत, अंग्रेजी भाषा में शपथ लिया हो |

केबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे, जयसिंह अग्रवाल के साथ ही साथ मोहम्मद अकबर, अमरजीत भगत, और रेनू जोगी ने हिन्दी में शपथ लिया। जबकि अम्बिका सिंहदेव ने अंग्रेजी में शपथ लिया, वही चिंतामणि महारज ने संस्कृत में शपथ ली | वही मंत्री कवासी लखमा को विधानसभा सचिव ने पढ़कर शपथ दिलाई |

शपथ दिलाने के साथ ही प्रोटेम स्पीकर रामपुकार सिंह ने सभापति तालिका की घोषण की, बताया जा रहा है सभापति की तालिका में बीजेपी से सिर्फ शिवरतन शर्मा का नाम है, वही कांग्रेस से सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, अमरजीत भगत को सभापति में शामिल किया है |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp