LIVE UPDATE

कोरोना अपडेट : देश में 2,50000 के पार हुए कोरोना के केस, 24 घंटे में 9983 नए केस, जानें राज्यों का हाल

स्वास्थ्य मंंत्रालय (Health Ministry) के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना (Coronavirus) के अब 124381 एक्टिव केस हैं. कोरोना महामारी से अब तक 71345 मरीजों की मौत हो चुकी है और 124094 लोग ठीक हो चुके हैं.

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा ढाई लाख को पार कर गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, देश में कुल मरीजों का आंकड़ा 2 लाख 56 हजार 611 है, जिसमें 7 हजार 135 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1 लाख 24 हजार 95 लोग ठीक हो चुके हैं. देश में अभी 1 लाख 25 हजार 381 एक्टिव केस हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीते 24 घंटे में करीब 10 हजार नए मामले सामने आए हैं. कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित है. यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 89 हजार 975 हो गया है, जिसमें 3060 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 39 हजार 314 लोग ठीक हो चुके हैं. अभी प्रदेश में 43 हजार 601 एक्टिव केस हैं |

दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है. यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 31 हजार 667 है, जिसमें 269 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 हजार 999 लोग ठीक हो चुके हैं. तीसरे नंबर पर दिल्ली है, जहां कुल मरीजों की संख्या 27 हजार 654 है, जिसमें 761 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 हजार 664 लोग ठीक हो चुके हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ
May 23, 2026
Petrol Diesel Price Hike: मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, गुजरात में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 20 हजार के पार पहुंच गया है. यहां अब तक 1249 लोगों की मौत हो चुकी है और 13 हजार 635 लोग ठीक हो चुके हैं. राजस्थान में कुल मरीजों की संख्या 10 हजार 599 है, जिसमें 240 लोगों की मौत हो चुकी है. प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस की संख्या 2718 है |

उत्तर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 536 हो गई है, जिसमें 275 लोगों की मौत हो चुकी है और 6185 लोग ठीक हो चुके हैं. मध्य प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा 9401 है, जिसमें 412 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6331 लोग ठीक हो चुके हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *