LIVE UPDATE

कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश पांडेय ने भाजपा पर साधा निशाना!….बोले – बेतहाशा महंगाई से त्रस्त जनता का मोदी और रमन सिंह को जवाब, छत्तीसगढ़ में भारत बंद सफल

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शैलेश पांडेय ने भारत बंद को प्रदेश में व्यापक सफल होने का दावा करते हुए कहा कि जनविरोधी नीतियों के चलते आम नागरिक हाहाकार कर उठा है । खाने से लेकर दवाओं के दाम आसमान छू रहे हैं । एक वर्ष के भीतर कई बार पेट्रोल मूल्य वृद्धि कर केन्द्र ने जनविरोधी होने का सबूत दे दिया है । आज भारत बंद के दौरान जनता ने सूटबूट की सरकार के मुखिया देश के चोकीदार नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया रमन सिंह को जवाब दे दी है, आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जनता मुंहतोड़ जवाब देगी ।


शैलेश ने कहा कि देशभर में हर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है, एक ओर जहां पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ रही है तो वहीं रुपये भी डॉलर के मुकाबले हर नए दिन के साथ निचले स्तर पर गिरता जा रहा है | शैलेश ने कहा कि इस बंद में 21 पार्टियां, व्यापारी, ट्रांसपोर्टर, आम जनता ने अपना समर्थन देकर बंद को पूरी तरह से सफल बनाया | छत्तीसगढ़ के हरेक शहर में सुबह से ही बंद का भरपूर समर्थन मिलता दिखा | रायपुर में सुबह से ही बंद को व्यापक समर्थन मिला, बिलासपुर, कोटा, रतनपुर, पेंड्रा, मरवाही, बेलगहना के लोगों का भी भारत बंद को सफल बनाने में भरपूर सहयोग मिला है |

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
बिलासपुर नगर निगम उपचुनाव: कांग्रेस ने शेख मोहम्मद आजम पर जताया भरोसा, जारी की प्रत्याशियों की सूची
May 16, 2026
बिलासपुर। नगरीय निकाय उपचुनाव 2026 को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


शैलश ने कहा कि चार साल में पेट्रोल पर 211.7% और  डीजल पर 443% एक्साइज ड्यूटी बढ़ी है, मई 2014 में पेट्रोल पर 9.2 रुपये एक्साइज लगता था और अब 19.48 रुपये लगता है, वहीं मई 2014 में डीजल पर 3.46 रुपये एक्साइज था, जबकि अब 15.33 रुपये लगता है. सरकार से मांग है कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में लाए, ऐसा हुआ तो कीमतें 15-18 रुपये तक कम होंगी, इससे बाकी चीजों की मंहगाई भी कम होगी | सरकार ने पिछले चार साल में एक्साइज ड्यूटी से 11 लाख करोड़ रुपए कमाए हैं |


डॉलर के मुकाबले रुपये के लगातार गिरने के बहाने भी शैलेश ने सरकार पर निशान साधा है, शैलेश ने कहा कि रुपया लगातार गिर रहा है, पहले रुपया 60 पर पहुंचता था तो प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री रमन सिंह कहते थे कि रुपया ICU में चला गया है, अब की हालत पर वो क्या कहेंगे? हमारी मांग है कि रुपये को मजबूत करने के लिए सरकार कदम उठाए, उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ खोखले नारे देते हैं, जनता का मुद्दा बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, मंहगाई है | इनपर जवाब नहीं मिला तो जनता 2018 में छत्तीसगढ़ में और  2019 में देखभर में जवाब देगी |

ये खबर भी पढ़ें…
‘हनीमून-प्रीवेडिंग शूट हो रहा…’, इटली में ‘मेलोडी मोमेंट’ पर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज का विवादित बयान! छत्तीसगढ़ में मचा सियासी तूफान
‘हनीमून-प्रीवेडिंग शूट हो रहा…’, इटली में ‘मेलोडी मोमेंट’ पर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज का विवादित बयान! छत्तीसगढ़ में मचा सियासी तूफान
May 21, 2026
Melody Moment Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की विदेश यात्रा के अंतिम चरण में मंगलवार देर रात इटली की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *