LIVE UPDATE

एक दिन पहले कांग्रेस से इस्तीफा देने वाला PCC उपाध्यक्ष घनाराम साहू ने थामा BJP का दामन, 5 सौ कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल

दूसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका मिलती हुई दिखाई दे रही है, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष घनाराम साहू आज अपने 500 कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के समक्ष बीजेपी में शामिल हुए, उन्होंने कल रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश भघेल और दुर्ग सांसद ताम्रध्वज पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया था |

बता दें कि प्रदेश उपाध्यक्ष घनाराम साहू ने कल रविवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल को पोस्ट के जरिए अपना इस्तीफा दिया था, उन्होंने भूपेश भघेल और ताम्रध्वज साहू पर आरोप लगाया था कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और दुर्ग के सांसद ताम्रध्वज साहू मिलकर उनका नेतृत्व खत्म करने की कोशिश कर रहे थे, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी में पांच साल से उपाध्यक्ष रहने के बाद भी उन्हें किसी कार्यकर्मों नहीं बुलाया जाता था, इसके साथ ही उन्होंने भूपेश बघेल पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि आज जो कांग्रेस की स्थिति है वो भूपेश बघेल के कारण है, भूपेश के तानाशाह रवैये के चलते कार्यकर्ताओं में असंतोष व्याप्त है, घनाराम साहू ने कहा कि पार्टी के उपाध्यक्ष होने के बावजूद भी कांग्रेस उनकी उपेक्षा कर रही है, इसलिए पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूँ |

ये खबर भी पढ़ें…
CG News: आचार संहिता आज से! नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की दोपहर 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस,आचार संहिता हो जाएगी लागू
CG News: आचार संहिता आज से! नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की दोपहर 2 बजे प्रेस कांफ्रेंस,आचार संहिता हो जाएगी लागू
January 20, 2025
CG News: छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव का बिगूल बजने जा रहा है. आगामी नगरीय निकाय और...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कौन हैं घनाराम साहू

घनाराम साहू 1972 में निर्दलीय विधनसभा चुनाव जीते थे, उसके बाद कांग्रेस में शामिल होकर गुंडरदेही विधानसभा से दो बार साल 2003 और 2008 में चुनाव लड़े और दोनों में हार गए, साल 2018 में भी वे गुंडरदेही से टिकट मांग रहे थे, इसके लिए उन्होंने नामांकन फॉर्म भी खरीद लिया था, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया, साहू समाज में घनाराम साहू की गहरी पैठ बतायी जाती है, वे दो बार से दुर्ग जिले के जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके है, इसके बाद भी वे काफी लम्बे समय से प्रदेश कांग्रेस का उपाध्यक्ष पद पर थे |

ये खबर भी पढ़ें…
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ निकाय और पंचायत चुनाव तारीखों का ऐलान, 11 फ़रवरी को चुनाव, 15 को आएंगे रिजल्ट, देखिए चुनाव का पूरा शेड्यूल
January 20, 2025
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव लेकर निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है. PC...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
Bihar Election Update: चेन्नारी स्ट्रांग रूम में ट्रक की अनधिकृत प्रवेश को लेकर मचा बवाल, पारदर्शिता की उठी मांग
November 13, 2025
रोहतास (बिहार)। चेन्नारी रोहतास विधानसभा क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में एक ट्रक के कथित अनधिकृत प्रवेश को लेकर शुक्रवार शाम...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles