Trending

कांग्रेस का ‘मिशन 2023’:प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया जाएंगे बस्तर, जगदलपुर-दंतेवाड़ा विधानसभा में लेंगे कार्यकर्ताओं की बैठक


छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है। वैसे-वैसे भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का विधानसभावार दौरा भी बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया शुक्रवार की शाम बस्तर पहुंचेंगे। वे यहां 3 दिनों तक रुकेंगे। कार्यकर्ताओं की वे बैठक लेंगे। साथ ही आने वाले विधानससभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने चुनावी रणनीतियां भी बनाएंगे।

बताया जा रहा है कि, पीएल पुनिया पहले हवाई मार्ग से रायपुर से जगदलपुर आने वाले थे। लेकिन, किसी कारण से वे आज सड़क मार्ग से जगदलपुर पहुंचेंगे। शाम करीब साढ़े 4 बजे वे जगदलपुर के कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। आने वाले चुनाव की रणनीतियां बनाएंगे। साथ ही पार्टी में क्या-क्या हुआ है इसकी समीक्षा करेंगे। वे जगदलपुर सर्टिक हाउस में रात रुकेंगे।

29 अक्टूबर को दंतेवाड़ा में लेंगे बैठक

दूसरे दिन यानी 29 अक्टूबर की दोपहर पीएल पुनिया जगदलपुर से दंतेवाड़ा विधानसभा जाएंगे। पुनिया मां दंतेश्वरी के दर्शन करेंगे। फिर 2 बजे से दंतेवाड़ा विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ता जिन्हें सरकार बनने के बाद संगठन के काम-काज से दूर रखा गया ऐसे वरिष्ठ कार्यकर्ता पीएल पुनिया के सामने अपनी बात भी रखेंगे।

केवल 6 घंटे की होगी बैठक

निर्धारित कार्यक्रम के तहत पीएल पुनिया जगदलपुर में 4 और दंतेवाड़ा में 2 यानी सिर्फ 6 घंटे की बैठक लेंगे। 29 अक्टूबर को दंतेवाड़ा में रात्रि विश्राम के बाद 30 अक्टूबर को दंतेवाड़ा से जगदलपुर जाएंगे। वहां फिर से पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। फिर वे राजधानी रायपुर के लिए निकलेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp