देश - विदेश
Trending

अरुण साव की पायलेटिंग वाहन ने बाइक को मारी टक्कर : एक महिला की मौत, मनोज मंडावी के तेरहवीं कार्यक्रम में गए थे BJP प्रदेश अध्यक्ष


छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की पायलेटिंग वाहन ने धमतरी जिले में एक बाइक को टक्कर मार दी है। इस हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई है। जबकि, एक युवक घायल है। बताया जा रहा है कि, अरुण साव कांकेर से रायपुर लौट रहे थे। लौटते वक्त कुरूद के पास हादसा हुआ है। इस हादसे के बाद इलाके के लोगों में जमकर आक्रोश देखा जा रहा है। मामला कुरूद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक मनोज मंडावी की तेरहवीं का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी पहुंचे हुए थे। वहीं यहां से वे देर शाम रायपुर लौट रहे थे। अरुण साव की वाहन के साथ उनके काफिले में और कई वाहनें भी थी। जब उनका काफिला जिले के कुरूद पहुंचा तो पुलिस की पायलेटिंग वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

इसी गाड़ी से हुआ हादसा।

हादसा इतना जबरदस्त था कि, बाइक सवार एक महिला सविता साहू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइक चला रहा उनका बेटा कौशल साहू घायल हो गया है। ये दोनों कुरूद से धमतरी के गोकुलपुर अपने घर जा रहे थे। हादसे के बाद इलाके के लोगों में जमकर आक्रोश देखा जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि अरुण साव का काफिला हादसे के बाद वहां से राजधानी रायपुर के लिए निकल गया है।

इसी बाइक से जा रहे थे मां-बेटा।

इधर, कुरूद थाना प्रभारी प्रणाली वैध ने बताया कि, पायलेटिंग गाड़ी के आगे एक बाइक अचानक से गई थी। जिसे बचाने के चलते गाड़ी अनियंत्रित हो गई। फिर डिवाइडर से टकराते हुए दूसरे बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। महिला की मौत हो गई है।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp