इस कलेक्टर ने सरकारी दफ्तरों का किया औचक निरीक्षण, नायब तहसीदार को थमाया नोटिस….लिपिक का वेतन रोकने दिए निर्देश


बालोद कलेक्टर रानू साहू ने डौण्डीलोहारा अनुविभाग के विभिन्न शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने उप तहसील देवरी का राजस्व प्रकरणों के निराकरण की जानकारी ली, पुराने राजस्व प्रकरण लंबित पाए जाने पर कलेक्टर रानू साहू ने नाराजगी जताते हुए नायब तहसीलदार नीलकंठ जनबंधु को कारण बताओ नोटिस जारी किया, इसके साथ ही उन्होंने सहायक ग्रेड-तीन भोजराम साहू का एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।

बता दें कि आज कलेक्टर रानू साहू ने दल्लीराजहरा के अतिरिक्त तहसीलदार कार्यालय का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने निराकृत प्रकरणों को अभिलेखागार में नही भेजने और ई-कोर्ट में प्रकरण दर्ज नहीं करने पर संबंधित लिपिक का एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।

साथ ही कलेक्टर ने तहसील कार्यालय डौण्डीलोहारा का निरीक्षण कर राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने और उप तहसील कार्यालय के आसपास हुए अतिक्रमण को भी शीघ्र हटाने के निर्देश दिए।

वही कलेक्टर रानू साहू ने लोक सेवा केन्द्र का भी निरीक्षण किया, लोक सेवा केन्द्र में प्राप्त सभी आवेदनों का समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने डौण्डीलोहारा के जनपद कार्यालय का निरीक्षण कर वहॉ पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों की जानकारी ली।

जनपद पंचायत कार्यालय में संधारित विभिन्न पंजियों का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालय परिसर को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एस.डी.एम. आर.एस.ठाकुर समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp