केंद्र सरकार का आदेश, कैंब्रिज एनालिटिका डेटा लीक की जांच करेगी CBI


आईटी मंत्रालय ने फेसबुक कैम्ब्रिज एनालिटिका मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं, राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राज्यसभा में चर्चा के दौरान इस बात की जानकारी दी | भारत सरकार ने कैंब्रिज एनालिटिका से उसकी सेवा लेने वाली कंपनियों के नाम भी पूछे हैं, आईटी मंत्रालय की ओर से जारी नोटिस में यह भी पूछा गया था कि क्या कंपनी भारतीयों के डाटा का इस्तेमाल कर रही है और क्या इस तरह के डेटा के आधार पर कोई प्रोफाइलिंग की गयी थी?

कैंब्रिज एनालिटिका पर आरोप है कि उसने गलत तरीके से 5 करोड़ से ज्यादा फेसबुक यूजर्स के प्रोफाइल्स से जानकारियां एकत्र कर चुनावों को प्रभावित किया, इस मामले के उजागर होने के बाद अमेरिका और ब्रिटेन की एजेंसियां फेसबुक और कैंब्रिज एनालिटिका की जांच कर रही है |

कैंब्रिज एनालिटिका को भेजे गए नोटिस में पूछा गया था कि क्या कंपनी चुनावों प्रभावित करने को लिए भारतीयों का डेटा एकत्र करने में शामिल थी और वो कौन लोग थे जिन्होंने कंपनी को ये काम सौंपा था, मंत्रालय ने ये भी पूछा कि उसे लोगों का डेटा कैसे मिला और कंपनी ने उस डेटा का उपयोग कैसे किया |

इस मामले में इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने लोगों के लिए एक सूचना भी जारी की थी कि कैसे सोशल मीडिया पर अपनी निजी सूचनाओं को चोरी होने से बचाएं |

( हमसे जुड़े रहने के लिए आप हमें फेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं )

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp