देश - विदेश

कलेक्टर ओपी चौधरी के इस्तीफे पर गरमाई सियासत!…PCC अध्यक्ष भूपेश बघेल ने भाजपा पर कसा तंज, बोले – ओपी के बाद अब कुछ और अफसरों के इस्तीफे का इंतजार


आज सुबह से ही छत्तीसगढ़ की राजनीति में सियासी बवाल मचा हुआ है, रायपुर कलेक्टर ओपी चौधरी के इस्तीफे की खबर के बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा हुआ है | अब कलेक्टर चौधरी के भाजपा प्रवेश को लेकर पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कई सीनियर अफसरों पर बड़ा हमला बोला है |

भूपेश ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ अफसरों के भरोसे ही चल रही है, भाजपा के नेता या कार्यकर्ता नहीं, बल्कि अफसर सर्कार चला रहे हैं | इसका प्रमाण ओपी चौधरी ने इस्तीफा देकर दे भी दे दिया है, अब ओपी के बाद अब कुछ और अफसरों के इस्तीफे का इंतजार है, भूपेश ने भाजपा को घेरते हुए कहा बीजेपी अधिकारियों के भरोसे ही चुनाव जीतना चाहती है |

बता दें कि 2005 बैच के आईएएस कलेक्टर ओपी चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है, वे डीपीटीओ को अपना इस्तीफा भेज दिए हैं, वे भाजपा की टिकट पर खरसिया से चुनाव लड़ सकते हैं, भाजपा के बड़े कार्यक्रम में उन्हें प्रवेश कराने की तयारी चल रही है |

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp