LIVE UPDATE

Conference : CM भूपेश का कलेक्टर-एसपी को दो टूक, कहा – लंबित प्रथा बंद करें….मुझे अपने अफसरों पर पूरा भरोसा है…जो काम नहीं करता, उससे भी मुझे काम लेना आता है : बघेल

प्रदेश में सरकार बनते ही बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करने के बाद आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी कलेक्टर और एसपी के साथ समीक्षा बैठक ली | बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुझे अपने अफसरों पर पूरा भरोशा है, ऐसे अफसर जो काम नहीं करते, हमें उन अफसरों से भी काम लेना आता है |

बैठक में मुख्यमंत्री बघेल ने कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि छत्तीसगढ़ की जो चिन्हारी है नरवा-गरवा, घुरवा-बारी उस पर प्राथमिकता से कार्य करने को कहा |

ये खबर भी पढ़ें…
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
CM Vishnu Deo Sai holds courtesy meeting with Japanese delegation; detailed discussions on investment, technological collaboration, and industrial expansion
April 25, 2026
Raipur, April 25, 2026. Chief Minister Vishnu Deo Sai on Saturday received a Japanese delegation on a courtesy visit at...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज न्यू सर्किट हाउस में प्रदेश के सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक ली,  बैठक में कमिश्रर और आईजी भी मौजूद थे । बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश देते हुए राज्य की चिन्हारी नरवा-गरवा, घुरवा-बारी उस पर प्राथमिकता से कार्य करने को कहा | हालंकि राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने पहले से ही बैठक में शामिल एजेंडों से जुड़ी सभी विषयों को प्रदेश के सभी कलेक्टरों को भेज दिया गया था |

वही मुख्यमंत्री ने लंबित प्रथा को बंद करने के निर्देश देते हुए कहा कि जो प्रकरण जिला स्तर पर है, उसका निराकरण वही करें | आम लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए, इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को ग्रामीण विकास पर पूरा ध्यान देने को कहा है |

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों को सरकारी योजना के लाभ मिलने के साथ ही लोगों को उन योजनाओं के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए | शासन के योजना के लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिलना चाहिए | ये सरकार के साथ ही साथ आप सब का भी जिम्मेदारी है |

बैठक में नरवा-गरवा, घुरवा-बारी, किसानों का कर्ज माफ, धान खरीदी, गांवों में गोठान के लिए जमीन की उपलब्धता, लोक सेवा केन्द्रों की स्थिति, लोक सेवा गारंटी योजना के क्रियान्वयन, उज्जवला योजना, प्रदेश में कानून व्यवस्था 26 बिंदुओं पर चर्चा की गई |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles