LIVE UPDATE

इस महिला IAS अफसर ने ‘कोरोना से जंग’ में ऐसे संभाली कमान, इस अफसर के जोश, जुनून और जज्बे को जानकर करेंगे सलाम!

कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। कोरोना से बचने के लिए लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने घरों में ही रहें, घर से बाहर निकलने पर कोरोना का खतरा हो सकता है। वहीं गोरखपुर की एक महिला अफसर लोगों की सेवा में 24 घंटे लगी हुई हैं। लोग इन्हें कोरोना योद्धा बता रहे हैं। इनका नाम हर्षिता माथुर है और ये गोरखपुर की मुख्य विकास अधिकारी पद पर तैनात हैं।

हर्षिता माथुर ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए 14 हजार से अधिक लोगों तक स्वच्छता किट पहुंचा चुकी हैं। ये रोजाना कई ब्लाकों का निरीक्षण कर क्वारंटीन किए गए बाहर से आए लोगों का हाल जानने के साथ ही उनके भोजन, पानी और उन्हें मच्छर से बचाने के लिए मच्छरदानी बंटवा रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG IFS Transfer: वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का किया गया तबादला, प्रियंका होंगी ATR की फील्ड डायरेक्टर
CG IFS Transfer: वन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों का किया गया तबादला, प्रियंका होंगी ATR की फील्ड डायरेक्टर
March 28, 2026
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ वन अधिकारियों के प्रभार में...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हर्षिता की नजर प्रमुख रूप से जिले के मुसहर और वनटांगिया गांवों पर है। उन्हें कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए घर-घर जाकर जागरूक कर रही हैं। इस संकट की घड़ी में इनके द्वारा किया गया कार्य लोगों को अपना मुरीद बना रहा है।

हर्षिता यह सुनिश्चित करती हैं कि उन्हें समय से राशन और अन्य जरूरी सेवाएं मिलती रहें। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को ज्यादा से ज्यादा सहूलियत पहुंचाने के लिए बनने वाली योजनाओं में डीएम को महत्वपूर्ण इनपुट उपलब्ध कराकर उनकी सहयोग करती हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-ट्रेनिंग पर गए 4 एसपी….जिलों में नए प्रभारियों की तैनाती, पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव
CG-ट्रेनिंग पर गए 4 एसपी….जिलों में नए प्रभारियों की तैनाती, पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव
April 3, 2026
रायपुर, 3 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर अस्थायी प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। राज्य के चार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मनरेगा मजदूरों, वृद्धा एवं निराश्रितों को समय से पेंशन दिलाने के साथ ही इस पर भी नजर रख रही हैं कि कोई इन गरीबों की पेंशन और मजदूरी पर डाका न डाल सके। हाल ही में चिलुआताल थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रधान ने कई मनरेगा मजदूरों की मजदूरी पर डाका डालने का प्रयास किया था जिस पर प्रधान पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दूसरी पंचायतों में प्रशासनिक सख्ती का संदेश दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
जांजगीर-चांपा SP प्रभार में बदलाव: अब निवेदिता पाल संभालेंगी कमान, DGP ने जारी किया संशोधित आदेश
जांजगीर-चांपा SP प्रभार में बदलाव: अब निवेदिता पाल संभालेंगी कमान, DGP ने जारी किया संशोधित आदेश
April 3, 2026
रायपुर, 3 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles