LIVE UPDATE

थोड़ी देर में बिलासपुर पहुंचेंगे CM भूपेश बघेल, व्यापार मेला कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, ये है मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर आएंगे, मुख्यमंत्री बनने के बाद वे दस दिनों के भीतर तीसरी बार बिलासपुर आ रहे है | इस दौरान वे व्यापार विहार में आयोजित व्यापार मेला के कार्यक्रम शामिल होंगे। फिर शाम को 5.10 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे ।

मुख्यमंत्री भूपेश आज शनिवार को दोपहर 1.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा बलौदाबाजार जिला स्थित बाबा गुरूघासी दास की जन्मस्थली एवं कर्मस्थली गिरौदपुरी पहुंचेंगे और वहां मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 3.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा बिलासपुर आएंगे और वहां व्यापार विहार में आयोजित व्यापार मेले का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.10 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भूपेश बघेल दस दिनों के भीतर तीसरी बार बिलासपुर आ रहे है | मुख्यमंत्री 31 दिसंबर को पहली बार बिलासपुर आए थे | इस दौरान प्रदेश की मुखिया भूपेश बघेल का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया था | कही मुख्यमंत्री को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया, तो धान, चावल और लड्डू से तौला गया | मुख्यमंत्री के शहर आगमन को लेकर जिला शहर कांग्रेस के साथ शहर के जनताओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला | महज 3 किमी एसईसीएल हेलीपेड से लेकर और छत्तीसगढ़ पहुँचने में भूपेश बघेल को तक़रीबन 3 घंटे लग गए थे |

वही दूसरी बार मुख्यमंत्री मुंगेली जिले के मोतिमपुर में गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होने आए थे |

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles