LIVE UPDATE

अरपा को लेकर मंत्री अमर आए कांग्रेसियों के निशाने पर, प्रेस कांफ्रेंस लेकर जमकर बरसे कांग्रेसी!….शैलेश बोले – मंत्री जवाब दे और हिसाब दे, केंद्र से लेकर निगम तक भाजपा, फिर भी नहीं हुआ विकास

विधानसभा चुनाव से पहले इस बार बिलासपुर में अभी से ही चुनावी घमासान मचते दिखाई दे रहा है | कांग्रेस ने संगठित होकर शहर विधायक व मंत्री अमर अग्रवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है | अरपा बचाओ पदयात्रा के तीसरे दिन आज प्रेस कांफ्रेंस करके कांग्रेसियों ने अरपा की स्थिति को लेकर मंत्री अमर अग्रवाल को जमकर कोसा, साथ ही मंत्री के लिए सवालों की बौछार करते हुए अमर अग्रवाल जवाब दो, हिसाब दो के नारे लगाते दिखे |
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शैलेश पांडेय और अभय नारायण राय ने संयुक्त रूप से पत्रवार्ता करते हुए बताया कि कांग्रेस के शहर व जिला कांग्रेस कमेटी, समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शहर के लोगों ने 5 दिनों तक अरपा के एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक पग-पग चलने का संकल्प लिया है । 9 जून से शुरू हुई पदयात्रा में हम सभी ने अरपा को बेहद करीब से देखा और यहां तटीय क्षेत्रों में रहने वाले हजारों परिवारों के लोगों से मुलाकात की है । उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले की अंतःसलिला अरपा नदी बिलासपुर जिले की जीवनदायिनी है । आज भी लोगों का जीवन अरपा नदी के पानी पर निर्भर है, इसके बिना बिलासपुर के लोगों के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसलिए पांच दिवसीय अरपा बचाओ पदयात्रा की शुरुआत शनिवार 9 जून से की गई है, जो 13 जून तक चलेगी । जिसमें कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनमानस ने इसमें शामिल होकर अरपा को वापस कल-कल बहने वाली अरपा बनाने का संकल्प लिया है । साथ ही नदी के दोनों तटीय किनारो पर रहने वाले लगभग 50 हजार परिवार को न्याय दिलाने के लिए भी संकल्प लिया गया है ।
अभय ने बताया कि इस पदयात्रा की शुरुआत मस्तूरी क्षेत्र के दोमुहानी के बुटापारा के मनकादाई मंदिर से शुरू की गई । जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कांग्रेस चुनाव प्रभारी चरणदास महंत सहित जिले के सभी कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता व अंचल के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए । पहले दिन की यात्रा दोमुहानी से शुरू हुई जिसे तोरवा में विश्राम दिया गया  । इसके बाद दूसरे दिन रविवार को पदयात्रा ने तोरवा से नारियल कोठी, कतियापारा, मधुबन होते हुए पचरी घाट में अरपा मां की महाआरती के बाद विश्राम लिया। डॉ.चंदन ने बताया कि इस पदयात्रा में शहर के लोगों का स्वस्फूर्त जुड़ाव है, बड़ी संख्या में युवा और नागरिक इसमें शामिल हो रहे हैं । इसके साथ हमें प्रकृति संरक्षक और नदी के जानकारी लोगों को सहयोग भी मिल रहा है । अभय ने बताया कि अरपा बचाव पदयात्रा के तीसरे दिन यात्रा पचरीघाट से बिलासादाई चौक पहुंची यहां बिलासा दाई की आरती के बाद षनिचरी बाजार,रिवर व्यू, प्रताप चौक, कुदुदंड होते हुए बेलतरा विधानसभा में प्रवेश करते हुए मंगला बस्ती के धुरी पारा में विश्राम की । प्रदेश प्रवक्ता अभय ने मंत्री से पूछा कि पहले केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब मंत्री केंद्र सरकार का बहाना बनाते रहे, फिर निगम में कांग्रेस की महापौर होने पर बहाना बनाते थे, अब तो केंद्र से लेकर नगर निगम तक भाजपा के ही सरकार है, तो अब क्यों अरपा का विकास नहीं हो पा रहा है |
शैलेश ने अब तक यात्रा का अनुभव साझा करते हुए कहा कि इन 3 दिनों तक हमने  अरपा के किनारे चलते हुए हर क्षेत्र को देखा समझा और लोगों की समस्याएं भी सुनी है। यह देष की पहली नदी है जो शासन की लापरवाही से सूख गई है । ये पूरे प्रदेश के लिए शर्म की बात है और प्रदेश सरकार और यहां के मंत्री के असंवेदना को प्रमाणित करती है । शैलेश ने कहा कि सही मायने में अरपा का इस दुर्गति तक लाने के पीछे भाजपा सरकार और स्थानीय मंत्री दोषी हैं । जिन्होंने बिलासपुर शहर की भोली भाली जनता को टेम्स नदी के सपने दिखाए और करोड़ों रुपए खर्च करने का झूठा आश्वासन भी दिया । आप विकास प्राधिकरण के नाम पर करोड रुपए का प्रोजेक्ट भी तैयार किया गया जो आज तक धरातल से कोसों दूर है । इसके नाम पर करोड़ों रुपए कागज में ही खर्च हो गए और अब तक उसकी 1 इट भी नहीं रखी गई है । शैलेश ने बताया कि यात्रा में अरपा तट के दोनों किनारों में रहने वाले लोगों का दर्द सभी ने सुना है और उनकी समस्याएं तो चिंतनीय हैं वह अपना पूरा जीवन अस्थिरता से जीने को मजबूर हैं, लेकिन भाजपा सरकार और यहां के मंत्री पूरे इलाके में कब्जा करने की मानसिकता से इस प्रोजेक्ट को आगे नहीं बढ़ा रहे हैं । इस रवैए से परेशान होकर बिलासपुर की जनता ने अनेक मंच और समितियों के बैनर के नीचे आकर आंदोलन किया है, और अरपा बचाओ के लिए जागरूकता भी लाने की कोशिश की लेकिन प्रशासन और शासन के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है । लेकिन आज बीते 3 दिनों से हमने जो देखा है वह बहुत ही दयनीय स्थिति है दोनों किनारों में 50 हजार से अधिक परिवार रह रहे हैं जिनका जीवन अब कठिन है ना तो वह ठीक से निवास कर पा रहे हैं और ना ही कोई इच्छा शक्ति से काम कर पा रहे हैं। सरकार ने मनमाने तरीके से लगभग सभी क्षेत्रों में जमीनों की बिक्री पर रोक लगा दी है ऐसे में पूरे क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है ।
इस दौरान कांग्रेस भवन में जिला शहर प्रवक्ता ऋपि पाण्डेय, जिला ग्रामीण प्रवक्ता अनिल चौहान, पार्षद दल प्रवक्ता, शैलश जायसवाल समेत कई कांग्रेसी उपस्थित रहे ।
प्राधिकरण बनाने का औचित्य क्या? जनता को जवाब दें मंत्री : शैलेश
प्रदेश प्रवक्ता शैलश पांडेय ने कुछ सवाल 15 साल से मंत्री और 4 बार से विधायक अमर अग्रवाल से कहते हुए सवालों की बौछार लगा दी | शैलेश ने मंत्री अमर से पूछा कि 23 सौ करोड़ के इस परियोजना के लिए प्राधिकरण तीन बार टेंडर लगा चूका है, लेकिन एक भी इन्वेस्टर्स ने रूचि नहीं दिखाई, ना ही इतने सालों में प्राधिकरण में विधिवत अध्यक्ष की नियुक्ति हो सकी है, मानती जी को इसका जवाब देना हो | इसी तरह से प्राधिकरण में कब तक जमीन और मकान कब तक प्रतिबंधित रहेगा? 15 साल के शासन के बाद अब तक अरपा में टेम्स नहीं क्यों नहीं बना सकी सरकार? एनीकट का निर्माण क्यों नहीं किया गया और पिछले शासन के कार्यों को क्यों नहीं बढ़ाया गया? अरपा में 12 महिने तक पानी क्यों नहीं रहता? इन सवालों का जवाब मंत्री को देना होगा, शहर की जनता मंत्री से जवाब मांग रही है, हिसाब मांग रही है |

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *