LIVE UPDATE

अब मंत्री अमर के खिलाफ चुनाव लड़ने दिग्गज कांग्रेस नेता अशोक अग्रवाल ने ठोकी दावेदारी, अब तक 24 कांग्रेस नेता मैदान में, पढ़िए नाम



बिलासपुर विधानसभा में मंत्री अमर अग्रवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने अब दिग्गज कांग्रेस नेता भी मैदान में उतर चुके हैं, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अग्रवाल  ने आज कांग्रेस भवन से आवेदन फॉर्म लेकर दावेदारी की इच्छा जताई है |  अब तक 24 कांग्रेस नेताओं ने बिलासपुर विधानसभा से दावेदारी ठोक चुके हैं | जिसमें शहर के पूर्व मेयर से लेकर पूर्व विधायक कतार में हैं | कांग्रेस की बढती दावेदारों की संख्या शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है |

बिलासपुर विधानसभा के लिए कांग्रेस से दावेदारी करने वालों में आज अशोक अग्रवाल, विजय पांडेय, जयश्री शुक्ला, श्याम कश्यप, शशि देवांगन, अजय पंत, अजय कुमार, चंद्र प्रकाश बाजपाई का नाम शामिल है |  इससे पहले कांग्रेस के तरफ से दावेदारी करने वालों में पूर्व महापौर राजेश पांडेय, शिवा मिश्रा, जिला शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष सीमा सोनी, अरुण तिवारी, दीपक पांडेय, उमेश पांडेय, केशव गोरख, भारत लुनिया, एसपी चतुर्वेदी, रविंद्र सिंह, जसबीर गुम्बर, तरु तिवारी, रामशरण यादव, पार्षद शैलेंद्र जायसवाल का नाम शामिल है |

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि इस बार कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए विधानसभा वार पार्टी के दावेदारों से एक निश्चित फॉर्मेट में आवेदन जमा करने का निर्देश दिया है, जिसके आधार पर पार्टी सही दावेदारों का चयन कर सके | इसी के तहत कांग्रेस नेता विधानसभा में अपनी अपनी दावेदारी पेश करने फॉर्म ले रहे हैं |

ये भी पढ़े – बिग ब्रेकिंग : रेणू की सभा में “जोगी की सरकार” बनाने की अपील, चुनाव चिन्ह के साथ मांग रहे वोट, देखिये वीडियो

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp