LIVE UPDATE

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने मोतीलाल वोरा को अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर दी बधाई, कहा – गांधी परिवार से मुक्त हुई कांग्रेस

राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे दिए जाने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा के अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने की खबर मीडिया में आने के बाद बधाई का सिलसिला शुरू हो गया है, हालांकि कांग्रेस पार्टी ने अभी तक कोई औपचारिक एलान नहीं किया है, लेकिन पार्टी के नियमों के मुताबिक मोतीलाल वोरा का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है |

वही कांग्रेस के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा के अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने के खबरों के भी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने मोतीलाल वोरा को बधाई दी है. डॉ रमन सिंह ने मोतीलाल वोरा को बधाई देने के साथ ही कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए कहा है कि कांग्रेस गांधी परिवार से मुक्त हुई है |

ये खबर भी पढ़ें…
माँ का आशीर्वाद और अपार जनस्नेह : बगिया में आत्मीयता के साथ मना मुख्यमंत्री का जन्मदिन
माँ का आशीर्वाद और अपार जनस्नेह : बगिया में आत्मीयता के साथ मना मुख्यमंत्री का जन्मदिन
February 21, 2026
रायपुर 21 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 62वाँ जन्मदिवस उनके गृहग्राम बगिया में अत्यंत उत्साह, आत्मीयता और पारिवारिक स्नेह...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है | वही राहुल के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के दिग्गज नेता मोतीलाल वोरा को अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने की खबर मीडिया पर आ रही है |

पार्टी के संविधान के मुताबिक, वरिष्ठतम महासचिव होने के नाते मोतीलाल वोरा अंतरिम अध्यक्ष बनाये जा सकते हैं, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है |

ये खबर भी पढ़ें…
Aaj ka Panchang : 23 फरवरी 2026 का पंचांग: मंगल का कुंभ में गोचर, बनेंगे बड़े योग, जानें शुभ-अशुभ समय
Aaj ka Panchang : 23 फरवरी 2026 का पंचांग: मंगल का कुंभ में गोचर, बनेंगे बड़े योग, जानें शुभ-अशुभ समय
February 23, 2026
Aaj Ka Panchang 23 February 2026: फरवरी का यह सोमवार ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास होने वाला है। आज न...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वही इस मामले में मोतीलाल वोरा का कहना है कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है, उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद पर बने रहें. CWC ने राहुल का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है |

बता दें की पार्टी अध्यक्ष के इस्तीफा देने की स्थिति में सबसे वरिष्ठ महासचिव अस्थाई तौर पर अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाते हैं, जब तक कि कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) अध्यक्ष नहीं चुनती है. मोतीलाल वोरा कांग्रेस के वफादारों में गिने जाते हैं. वह कांग्रेस का कोषाध्यक्ष रह चुके हैं और फिलहाल महासचिव हैं |

ये खबर भी पढ़ें…
12 अप्रैल को होगी CDS और NDA परीक्षा: रायपुर में 8 केंद्र बनाए गए, CDS तीन शिफ्ट में, NDA दो पालियों में होगी, पूरा शेड्यूल जारी
12 अप्रैल को होगी CDS और NDA परीक्षा: रायपुर में 8 केंद्र बनाए गए, CDS तीन शिफ्ट में, NDA दो पालियों में होगी, पूरा शेड्यूल जारी
April 8, 2026
रायपुर, 8 अप्रैल 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित CDS (Combined Defence Services) और NDA (National Defence Academy)...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles