LIVE UPDATE

CGPSC के निष्पक्ष परीक्षा परिणाम से युवाओं में उत्साह, राज्य युवा आयोग अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

साय सरकार द्वारा CGPSC के कई पदों के लिए बीते गुरुवार को इंटरव्यू लिया गया था. इंटरव्यू के कुछ देर बाद ही सरकार द्वारा परिणाम जारी कर दिया गया था. इससे युवाओं में परिणाम को लेकर काफी उत्साह है. और साय सरकार के प्रति भरोसा जगा है। युवाओं की तरफ राज्य युवा आयोग की अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का युवाओं की ओर से आभार व्यक्त किया व बधाई दी।

विश्वविजय सिंह तोमर ने कहा कि इस बार परीक्षा की पूरी प्रक्रिया अविवादित और निष्पक्ष रही है, जिससे युवाओं विशेषकर सिविल सेवा, व्यापम एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं में उत्साह बढ़ा है तो साथ ही उनके परिजन भी ख़ुश है कि राज्य में सुशासन की सरकार लौटने से उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित हाथों में है ।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-सरकारी नौकरियों के नियम में बदलाव: अब चतुर्थ श्रेणी के लिए 12वीं पास जरूरी, क्लर्क-ऑपरेटर पदों पर स्नातक अनिवार्य…इन 38 पदों के लिए नई योग्यता लागू
CG-सरकारी नौकरियों के नियम में बदलाव: अब चतुर्थ श्रेणी के लिए 12वीं पास जरूरी, क्लर्क-ऑपरेटर पदों पर स्नातक अनिवार्य…इन 38 पदों के लिए नई योग्यता लागू
May 26, 2026
रायपुर, 26 मई 2026. छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बीतें वर्षों में कांग्रेस सरकार के दौरान सिविल सेवा और व्यापम परीक्षा परिणाम विवाद व घोटालों की भेंट चढ़ता रहा । कई परिणामों में नेताओं या अफसरों के परिवार पोषण का मामला सामने आया और मामला न्यायालय व सीबीआई जांच तक पहुंच गया ।

भाजपा ने वादा किया था कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने पर सभी घोटालों की जांच करा दोषियों को जेल भेजेंगे । मुख्यमंत्री विष्णदेव साय जी के नेतृत्व में सुशासन की सरकार ने युवाओं से किया वादा पूरा किया है, सीजीपीएससी 2023 का परिणाम निर्विवादित एवं निष्पक्ष आने से युवा एक बार फिर सिविल सेवा व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी को लेकर उत्साहित है ।

ये खबर भी पढ़ें…
दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय: भाजपाध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात…संगठनात्मक, विकास समेत कई विषयों पर विस्तृत चर्चा
दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय: भाजपाध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात…संगठनात्मक, विकास समेत कई विषयों पर विस्तृत चर्चा
May 26, 2026
रायपुर 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिन के दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान मंगलवार को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles