LIVE UPDATE

X is down all over world… दुनियाभर में X हुआ डाउन, लोगों को सर्च करने से लेकर पोस्ट डालने में आ रही है परेशानी –

माइक्रोब्लॉगिंग सोशल साइट X डाउन हो गया है, अब यूजर्स को पोस्ट करना, किसी की पोस्ट देखना और अपनी प्रोफाइल देखने से लेकर कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. जब यूजर्स एक्स ओपन कर रहे हैं तो उन्हें सिर्फ ब्लैंक दिखाई दे रहा है. कोई पोस्ट दिखाई नहीं दे रही है. जब इसकी पूरी साइट देखी गई तो किसी पर कोई पेज ओपन नहीं हो रहा है. यह प्रॉब्लम पहली बार ही नहीं हुई है, ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है.

Twitter Down

ये खबर भी पढ़ें…
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
UP की नई पहचान, विकास की “उड़ान”: PM मोदी ने 11,282 करोड़ के जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, UP बनने जा रहा है, Global Aviation Hub
March 28, 2026
उत्तर प्रदेश के जेवर में Noida International Airport (Jewar Airport) के पहले चरण का आज PM Narendra Modi ने रिमोट...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इतने बजे हुआ ट्विटर डाउन 

पेज ब्लैंक के बीच अब सोशल मीडिया पर TwitterDown से ट्रेंड करने लगा है, इस पर अब  4,689 लोगों ने पोस्ट भी किया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्विटर पर करीब सुबह 10:30 बजे से डाउन हुआ है. तभी से यूजर्स इस पर लगातार पोस्ट डाल रहे हैं. साथ ही खबर लिखने तक एक्स डाउन ही चल रहा है. करीब 64 फीसदी लोगों ने ऐप और 30 फीसदी लोगों ने वेबसाइट पर इसकी रिपोर्ट की है.

पहले भी हुईं ऐसी दिक्कतें

बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ है जब एक्स डाउन हुआ है, इससे पहले मार्च में भी दिक्कतों को देखा गया था. जब एक्स पर ब्लैंक दिखाई देने लगा था. लोगों ने इसके खिलाफ रिपोर्ट भी की थी. इसका लिंक तक ढंग से रिफ्रेस नहीं हो पा रहा था. यहां तक यूजर्स अपनी टाइम लाइन तक नहीं देख पा रहे थे. ऐसा ही अब भी देखा जा रहा है जब यूजर्स अपने प्रोफाइल पर पोस्ट नहीं देख पा रहे हैं. कोई अपडेट पोस्ट भी दिखाई नहीं दे रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, देश में सर्वाधिक आवास निर्माण: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण, तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही का मॉडल बना छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास, देश में सर्वाधिक आवास निर्माण: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख से अधिक ग्रामीण आवास पूर्ण, तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही का मॉडल बना छत्तीसगढ़
March 30, 2026
रायपुर, 30 मार्च 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ ने ग्रामीण आवास निर्माण में उल्लेखनीय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles