LIVE UPDATE
Trending

Wrestlers Protest: बृजभूषण के खिलाफ दो FIR, छेड़छाड़, बैड टच समेत लगे हैं 10 आरोप, जानें इन धाराओं में कितनी सजा का है प्रावधान

FIR Against Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज दोनों एफआईआर सामने आ गई हैं. एफआईआर में बृजभूषण के खिलाफ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के एक दो नहीं बल्कि 10 मामलों का जिक्र है. इसमें बृजभूषण के खिलाफ यौन संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है. खिलाड़ियों ने कहा है कि बृजभूषण ने उनके साथ कई बार छेड़छाड़ की.

शिकायत में गलत तरीके से छूना, किसी बहाने से छाती के ऊपर हाथ रखने की कोशिश या हाथ रखना, छाती से पीठ तक हाथ को लेकर जाना, पीछा करना शामिल है. पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ कनॉट प्लेस थाने में 21 अप्रैल को शिकायत दी थी. पहलवानों के सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने 28 अप्रैल को दो अलग अलग एफआईआर दर्ज की. इन दोनों एफआईआर की कॉपी सामने आ गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
होटल में रंगरलियां मना रहे थे रेंजर! पति को महिला मित्र के साथ देख भड़की पत्नी, बाथरूम से खींचकर युवती को निकाला, सड़क पर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा
होटल में रंगरलियां मना रहे थे रेंजर! पति को महिला मित्र के साथ देख भड़की पत्नी, बाथरूम से खींचकर युवती को निकाला, सड़क पर हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा
June 16, 2026
गर्लफ्रेंड' के साथ हाईवे किनारे एक होटल में वन विभाग के रेंजर साहब रंगरलियां मना रहे थे, सी दौरान उनकी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन धाराओं में केस दर्ज

28 अप्रैल को हुई दोनों एफआईआर में आईपीसी की धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 354ए (यौन उत्पीड़न), 354डी (पीछा करना) और 34 (सामान्य इरादे) का हवाला दिया गया है. इन आरोपों में एक से तीन साल की जेल की सजा का प्रावधान है. पहली एफआईआर में छह वयस्क पहलवानों के आरोप शामिल हैं. इसमें रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) के सचिव विनोद तोमर का भी नाम है.

ये खबर भी पढ़ें…
Breaking News; भारत में Telegram पर अस्थायी रोक, मोदी सरकार का बड़ा फैसला; मैसेज एडिटिंग फीचर भी रहेगा बंद, जानिए क्या है वजह
Breaking News; भारत में Telegram पर अस्थायी रोक, मोदी सरकार का बड़ा फैसला; मैसेज एडिटिंग फीचर भी रहेगा बंद, जानिए क्या है वजह
June 16, 2026
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। NEET UG की दोबारा परीक्षा के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए टेलीग्राम पर अस्थाई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

पॉक्सो मामले में 5 साल की जेल

ये खबर भी पढ़ें…
Guru Randhawa के जिम पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, Lawrence Bishnoi गैंग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार
Guru Randhawa के जिम पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, Lawrence Bishnoi गैंग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार
June 17, 2026
दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित Punjabi Singer Guru Randhawa के जिम के बाहर हुई फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच को...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दूसरी एफआईआर एक नाबालिग के पिता की शिकायत पर दर्ज की गई है. यह पॉक्सो अधिनियम की धारा 10 के तहत है जिसमें पांच से सात साल सजा का प्रावधान है. एफआईआर में जिन घटनाओं का उल्लेख किया गया है वे कथित तौर पर 2012 से 2022 तक देश और विदेश के अलग-अलग हिस्सों में हुईं.

पहली एफआईआर- बालिग पहलवानों की शिकायत पर

  • एक पहलवान ने शिकायत में कहा है कि एक अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान रेस्टोरेंट में खाने के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने मुझे अपनी मेज पर बुलाया. मुझे गलत नियत से टच किया. इस दौरान छाती से पेट तक छुआ. पहलवान ने कहा इन हरकतों से वह कई दिनों तक गहरे सदमे में थी. इस कुछ दिनों बाद दिल्ली स्थित रेसलिंग फेडरेशन के ऑफिस में एक बार फिर उसे गलत तरीके से छुआ गया. ऑफिस में बिना मेरी इजाजत के मेरे घुटनों, मेरे कंधों और हथेली को छुआ गया. अपने पैर से मेरे पैर को भी टच किया. मेरी सांसों के पैटर्न को समझने के बहाने से छाती से पेट तक टच किया गया.
  • एक अन्य पहलवान ने कहा, जब मैं चटाई पर लेटी हुई थी, आरोपी (बृजभूषण) मेरे पास आया, मेरे कोच उस वक्त नहीं थे. मेरी अनुमति के बिना मेरी टी-शर्ट खींची और अपना हाथ मेरी छाती के ऊपर रख दिया. शिकायत में कहा गया कि बृजभूषण ने मेरी सांस चेक करने के बहाने अपना हाथ मेरे पेट से नीचे सरका दिया.
  • एक खिलाड़ी ने कहा कि फेडरेशन के ऑफिस में मैं भाई के साथ थी. मुझे बुलाया गया और भाई को रुकने को कहा गया. कमरे में मुझे जबरन अपनी तरफ खींचा. खिलाड़ी को माता-पिता से बात करने के लिए कहा गया और यौन संबंध बनाने के बदले रिश्वत का ऑफर दिया.
  • एक शिकायत में कहा गया कि बृजभूषण ने सांस चेक करने के बहाने नाभि पर हाथ रख दिया.
  • मैं लाइन में सबसे पीछे थी, तभी गलत तरीके से छुआ, मैने जब दूर जाने की कोशिश की तो कंधे को पकड़ लिया
  • तस्वीर के बहाने कंधे पर हाथ रखा, मैंने विरोध किया फिर भी नहीं हटाया.

दूसरी एफआईआर- नाबालिग की शिकायत पर

दूसरी एफआईआर नाबालिग के पिता की तरफ से दर्ज कराई गई है. इसमें कहा गया है कि खिलाड़ी ने जब मेडल जीता तो आरोपी ने तस्वीर खिंचवाने के बहाने कस कर पकड़ लिया. इस दौरान उसके कंधे को जोर से दबाया और फिर जानबूझकर अपना हाथ उसके कंधे के नीचे ले गया. खिलाड़ी के शरीर को गलत तरीके से छुआ. पीड़िता से कहा, वह टच में रहे तो उसे सपोर्ट करेगा. इस पर पीड़िता ने साफ कर दिया कि वह अपने दम पर यहां पहुंची है और आगे भी जाएगी. वह उसका पीछा न करे.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp