LIVE UPDATE
Trending

महिला शतरंज विश्व कप 2025: शतरंज की बिसात पर बेटियों का परचम, मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएँ

रायपुर, 28 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने FIDE महिला शतरंज विश्व कप–2025 में भारत की बेटियों के ऐतिहासिक प्रदर्शन पर हर्ष और गर्व व्यक्त करते हुए विजेता दिव्या देशमुख और उपविजेता कोनेरू हम्पी को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं थी, बल्कि यह भारत की बेटियों की शक्ति, संकल्प और सामर्थ्य की एक प्रतीकात्मक तस्वीर थी। जब विश्व कप के फाइनल में दो भारतीय बेटियाँ आमने-सामने हों, तो वह पल भारत के लिए गौरव का नहीं, बल्कि आत्मविश्वास का उत्सव बन जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
आई-गॉट में सभी विभागों को ऑन-बोर्ड होना जरूरी, सभी अधिकारी कर्मचारी अपने मोबाईल से ऑन-बोर्ड होंगे: मुख्य सचिव
आई-गॉट में सभी विभागों को ऑन-बोर्ड होना जरूरी, सभी अधिकारी कर्मचारी अपने मोबाईल से ऑन-बोर्ड होंगे: मुख्य सचिव
April 8, 2026
रायपुर, 08 अप्रैल 2026/ मुख्य सचिव  विकासशील ने राज्य शासन के सभी विभाग के प्रमुख अधिकारियों से कहा है कि...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि दिव्या देशमुख द्वारा खिताब जीतना और कोनेरू हम्पी द्वारा उपविजेता बनना इस बात का प्रमाण है कि भारत की बेटियाँ अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। यह जीत पूरे देश, विशेषकर देश की बेटियों के आत्मबल और आत्मविश्वास को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles