LIVE UPDATE
Trending

VRS के बाद IPS ने घर के बाहर लगाया ‘जबरिया रिटायर’ का बोर्ड….1992 बैच के हैं IPS अमिताभ ठाकुर, दो दिन पहले ही हुई सेवा समाप्ति की कार्रवाई

आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को सेवाओं के लिए अनपयुक्त करार देते हुए उन्हें समय से पहले सेवानिवृत्ति दे दी गई है. इससे पहले उन्हें 2015 में निलंबित कर दिया गया था. ठाकुर ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर धमकाने का आरोप लगाया था. गृह मंत्रालय (एमएचए) ने 17 मार्च को उन्हें सेवानिवृत्त होने का आदेश दिया था. आदेश की प्रति उत्तर प्रदेश सरकार को भेजी गई थी, जहां ठाकुर वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में तैनात थे.

1992 बैच के आईपीएस ठाकुर को जनहित में तत्काल प्रभाव से सेवानिवृत्त करने के आदेश दिए गए हैं, जबकि उनका सेवा कार्यकाल पूरा होने में अभी समय बाकी है. गृह मंत्रालय के आदेश में कहा गया है, “जनहित में अमिताभ ठाकुर को तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त करते हुए समय से पहले सेवानिवृत्ति दी जा रही है.” इसके बाद अभिताभ ठाकुर ने अपने घर के बाहर ‘जबरिया रिटायर’ का बोर्ड लगाया लिया है.

ये खबर भी पढ़ें…
आजादी के बाद किस राज्य ने देश को दिए सबसे ज्यादा IAS अफसर? जानिए कौन बना ‘IAS पावरहाउस’
आजादी के बाद किस राज्य ने देश को दिए सबसे ज्यादा IAS अफसर? जानिए कौन बना ‘IAS पावरहाउस’
May 14, 2026
डेस्क टीम.  देश में लाखों युवाओं का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर देश की सेवा करना होता...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले ठाकुर ने ट्विटर पर बताया था कि उन्हें गृह मंत्रालय द्वारा अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई है. बता दें कि 2017 में ठाकुर ने केंद्र से उनका कैडर बदलने का आग्रह किया था और तर्क दिया था कि मुलायम सिंह के फोन के बाद अपने जीवन और परिवार के लिए गंभीर खतरे देख रहा हूं. इससे पहले 13 जुलाई 2015 को उन्हें निलंबित कर दिया गया था, जब उन्होंने मुलायम सिंह पर उन्हें धमकी देने का आरोप लगाया था.

ये खबर भी पढ़ें…
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
IPS पोस्टिंग ब्रेकिंग: अरूणदेव गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी बने, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
May 16, 2026
रायपुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने शनिवार को बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *