LIVE UPDATE
Trending

Vladimir Putin North Korea Visit :  24 साल बाद उत्तर कोरिया पहुंचे पुतिन, एयरपोर्ट पर आगवानी के लिए खुद खड़े थे तानाशाह किम जोंग, बैठक पर पूरी दुनिया की नजर

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार देर रात उत्तर कोरिया पहुंचे। समाचार एजेंसियों ‘आरआईए-नोवोस्ती’ और ‘इंटरफैक्स’ के अनुसार, पुतिन की आगवानी के लिए उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन खुद प्योंगयांग के हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। प्लेन से उतरने के बाद पुतिन ने किम जोंग उन को गले लगाया और एक ही कार में बैठकर रवाना हुए। इसके पहले दोनों के बीच संक्षिप्त बातचीत हुई। पिछले 24 वर्षों में यह पुतिन की पहली उत्तर कोरिया यात्रा है। रूसी समाचार एजेंसियों की खबरों के मुताबिक, पुतिन ने कहा कि दोनों देश अमेरिका के साथ बढ़ते टकराव के मद्देनजर प्रतिबंधों से निपटने के लिए मिलकर काम करना चाहते हैं। पुतिन की यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। पुतिन की यात्रा पर अमेरिका ने चिंता जताई है।

पुतिन ने की प्योंगयांग की तारीफ

उत्तर कोरिया पहुंचने से कुछ घंटे पहले पुतिन ने यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाइयों के लिए प्योंगयांग के मजबूत समर्थन की सराहना की। यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच में पुतिन की यह दुर्लभ यात्रा है। इस दौरान 40 वर्षीय तानाशाह किम और 71 वर्षीय पुतिन के गहरे संबंधों को और मजबूत करने की उम्मीद है। पुतिन की यह यात्रा हथियारों के एक समझौते के बारे में बढ़ती चिंताओं के बीच हो रही है जिसमें उत्तर कोरिया आर्थिक सहायता और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के बदले में यूक्रेन में रूस को बेहद जरूरी हथियार मुहैया कराता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Raghav Chadha News; राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
Raghav Chadha News; राघव चड्ढा का आम आदमी पार्टी से इस्तीफा, 7 सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का ऐलान
April 24, 2026
Raghav Chadha AAP Exit: राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आख‍िरकार आम आदमी पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया है. उनके पार्टी छोड़ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles