LIVE UPDATE
Trending

CG-प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम हुक्का पार्टी; फार्महाउस के वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर, 13 अप्रैल 2026। राजधानी रायपुर में हुक्का पर सरकारी प्रतिबंध के बावजूद एक फार्महाउस में आयोजित पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में युवक-युवतियां हुक्का का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि 8 अप्रैल को एक निजी इवेंट के नाम पर फार्महाउस में पार्टी रखी गई थी। इसमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियां शामिल हुए थे। पार्टी के दौरान बनाए गए वीडियो में लोग खुलेआम हुक्का पीते दिखाई दे रहे हैं। यही वीडियो अब सोशल Media पर तेजी से फैल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh News; कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
Chhattisgarh News; कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
May 8, 2026
​रायपुर, 08 मई 2026/ छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले ने स्वच्छता और नवाचार की दिशा में एक अनूठी मिसाल पेश की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के मुताबिक, आयोजकों ने इस कार्यक्रम को “प्राइवेट पार्टी” बताकर आयोजित किया था, ताकि प्रशासन की नजर से बचा जा सके। लेकिन पार्टी में शामिल कुछ लोगों द्वारा वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर डालने के बाद पूरा मामला सामने आ गया।

वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने फार्महाउस की पहचान कर ली है और वहां आयोजित कार्यक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि पार्टी किसने आयोजित की, कितने लोग मौजूद थे और हुक्का की व्यवस्था किसके द्वारा की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों को बड़ी राहत, 2% DA बढ़ा, इतने फीसदी हुआ महंगाई भत्ता
CG महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों को बड़ी राहत, 2% DA बढ़ा, इतने फीसदी हुआ महंगाई भत्ता
May 8, 2026
रायपुर, 8 मई 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जांच के दौरान फार्महाउस मालिक की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। प्रशासन यह भी देख रहा है कि कार्यक्रम के लिए किसी तरह की अनुमति ली गई थी या नहीं। यदि बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजित किया गया पाया गया, तो आयोजकों और फार्महाउस संचालक पर कार्रवाई हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक स्थानों और व्यावसायिक आयोजनों में हुक्का परोसने पर पहले से प्रतिबंध लागू है। इसके बावजूद इस तरह की पार्टियां होने से कानून व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर सवाल उठने लगे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना; जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना; जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
May 9, 2026
रायपुर, 09 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जशपुर जिले में शुक्रवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles