Trending

Vikas Dubey Encounter : 6 IPS, पीपीएस समेत 76 और पुलिस वाले जांच के घेरे में, गृह मंत्रालय ने तलब की रिपोर्ट….इन सभी अफसरों पर विकास दुबे की मदद करने का आरोप


गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर मामले को करीब 8 महीने से ज्यादा का समय बीच चुका है लेकिन अब तक इस मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. नई कड़ियां सामने आ रही हैं. खबर है कि इस केस की जांच में पहले से फंसे 6 ऑफिसर्स के साथ ही 76 और पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है. इन सभी अफसरों पर विकास दुबे की मदद करने का आरोप है. इन सभी की अब जांच की जाएगी.

वकील ने जो लिस्ट सौंपी है उसके हिसाब से 6 आईपीएस अधिकारी, 16 पीपीएस, समेत 54 पुलिसकर्मियों पर विकास दुबे की मदद का आरोप है. गृह मंत्रालय ने इस मामले पर संज्ञान लिया है और यूपी के गृह सचिव को चिट्ठी लिखकर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है इसके साथ ही गृह मंत्रालय ने जवाबी रिपोर्ट भी मांगी है.

76 पुलिसकर्मियों की जांच के आदेश
वकील सौरभ सिंह भदोरिया का कहना है गैंगस्टर विकास दुबे मामले में करीब 76 पुलिसकर्मियों की शिकायत गृहमंत्रालय से की गई थी, इसमें 6 आईपीएस अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं. शिकायत में ये भी कहा गया है कि इन्हीं अधिकारियों ने वक्स-वक्स पर विकास दुबे और उसके साथी जयकांत वाजपेयी की मदद की थी. वहीं दूसरे पुलिसकर्मियों ने भी अलग-अलग लेवल पर विकास दुबे को बचाने की कोशिश की. वकील के मुताबिक गृह सचिव ने पुलिसकर्मियों के बयान के लिए अगले हफ्ते तक का समय तय किया है.

विकास दुबे की मदद के आरोप में फंसे पुलिसकर्मी
यूपी में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी विकास दुबे का जुलाई 2020 में एनकाउंटर किया गया था. मध्यप्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर पुलिस उसे कानपुर लेकर जा रही थी. कानपुर पहुंचने से दो किमी पहले ही यूपी एसटीएफ की गाड़ी पलट गई थी, जिसका फायदा उठाकर विकास दुबे ने वहां से भागने की कोशिश की, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए विकास दुबे पर गोली चला दी थी, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. अब 76 पुलिसकर्मियों पर विकास दुबे की समय-समय पर मदद करने का आरोप है. इस मामले की अब जांच की जाएगी.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp