Trending

कोरोना का कहर : एक दिन में मिले कोरोना के 24,882 केस, 2 लाख से ज्यादा एक्टिव मामले….मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत इन 6 राज्यों में तेज़ी से बढ़ रहा ग्राफ


कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते हालात बीते साल की तरह होते दिख रहे हैं। 2020 के अंत में कम हुई कोरोना के मामलों की रफ्तार ने फिर जोर पकड़ लिया है। शुक्रवार को देश भर में 24,882 नए केस सामने आए हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटों में संक्रमण के चलते 140 मौतें हुई हैं। बीते 53 दिनों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच गई है। यही नहीं शुक्रवार को नए केसों की संख्या रिकवर होने वाले लोगों से ज्यादा थी। एक तरफ 19,957 लोग कोरोना को मात देकर घर लौटे तो वहीं करीब 25 हजार नए लोग इसका शिकार हो गए। हालांकि इतनी ही राहत की बात है कि अभी यह संक्रमण महाराष्ट्र, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ जैसे 6 राज्यों में ही तेजी पर है। यूपी, बिहार, दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य तमाम राज्यों में हालात अब भी सामान्य हैं।

भारत में शनिवार को कोविड-19 के 24,882 नए मामले सामने आए । यह आंकड़ा इस वर्ष एक दिन में सामने आए मरीजों की सर्वाधिक संख्या है । इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,13,33,728 हो गई है ।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक नए मामलों की संख्या गत 83 दिन में सबसे अधिक है । इससे पहले 20 दिसंबर को 26,624 लोगों के 24 घंटे में संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी । मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक गत 24 घंटे में 140 कोविड-19 मरीजों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर अब तक देश में इस महामारी से 1,58,446 लोगों की जान जा चुकी है ।

India reports 24,882 new #COVID19 cases, 19,957 recoveries, and 140 deaths in the last 24 hours

Total cases: 1,13,33,728
Total recoveries: 1,09,73,260
Active cases: 2,02,022
Death toll: 1,58,446

Total vaccination: 2,82,18,457 pic.twitter.com/etzHqWY9r1
— ANI (@ANI) March 13, 2021

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आंकड़ों के मुताबिक देश में इस समय 2,02,022 मरीज उपचाराधीन हैं जो कुल संक्रमितों का 1.74 प्रतिशत है। वहीं, नए मामलों में बढ़ोतरी की वजह से मरीजों के ठीक होने की दर में भी गिरावट आई है और यह 96.82 प्रतिशत पर पहुंच गई है । मंत्रालय के मुताबिक देश में कोविड-19 से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,09,73,260 हो गई है। वहीं, संक्रमितों में मृत्यु दर 1.40 प्रतिशत है ।

देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी । वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार चले गए थे ।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अभी तक 22,58,39,273 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 8,40,645 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई थी।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp