तीसरे दिन सिंगापुर में CM साय की बिजनेस मीटिंग: निवेशकों से चर्चा, छत्तीसगढ़ में आर्थिक साझेदारी बढ़ाने पर मंथन


रायपुर, 6 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन दिनों सिंगापुर दौरे पर हैं। मंगलवार को उनके प्रवास का तीसरा दिन है। इस दौरान मुख्यमंत्री सिंगापुर के बिजनेस लीडर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। बैठकों में छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं, नई औद्योगिक नीति और आर्थिक साझेदारी के अवसरों पर चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री संभावित निवेशकों के सामने छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता, प्राकृतिक संसाधनों, उपलब्ध सुविधाओं और निवेश के अनुकूल वातावरण को प्रमुखता से रखेंगे। राज्य सरकार का जोर प्रदेश में नए निवेश लाने के साथ-साथ औद्योगिक गतिविधियों को गति देने पर है।

सिंगापुर में होने वाली कारोबारी बैठकों को इसी लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री निवेशकों को प्रदेश में उपलब्ध अवसरों की जानकारी देने के साथ उन्हें छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे।

सिंगापुर से निवेश की नई संभावनाओं पर नजर

साय का यह दौरा छत्तीसगढ़ को अंतरराष्ट्रीय निवेश के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने की राज्य सरकार की कोशिशों से जोड़कर देखा जा रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं को सामने रखते हुए सरकार विदेशी कंपनियों और उद्योग समूहों को प्रदेश में कारोबार के लिए आकर्षित करने की दिशा में काम कर रही है।

बैठकों के दौरान छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता, संसाधन और नई औद्योगिक नीति चर्चा के प्रमुख बिंदु रह सकते हैं। मुख्यमंत्री के इस संवाद से छत्तीसगढ़ और सिंगापुर के बीच व्यापारिक एवं आर्थिक साझेदारी के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp