बिलासपुर नगर निगम महापौर एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह कल, CM विष्णुदेव साय होंगे शामिल


बिलासपुर, 27 फरवरी 2025/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में कल 28 फरवरी को बिलासपुर नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है।

समारोह सवेरे साढ़े 10 बजे मुंगेली नाका मैदान में शुरू होगा। केन्द्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री श्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरूण साव के विशिष्ट आतिथ्य तथा विधायक सर्वश्री अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, दिलीप लहरिया एवं सुशांत शुक्ला के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न होगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों संपन्न नगर निगम चुनाव में भाजपा की श्रीमती पूजा विधानी महापौर निर्वाचित हुई हैं। उनके साथ भाजपा से 49 पार्षद भी निगम में चुने गए हैं।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp