Trending

Terrorist attack in Pahalgam: जम्मू कश्मीर में पर्यटकों पर हमला, रायपुर के बिजनेसमैन को मारी गोली, छत्तीसगढ़ के 11 लोग हमले में फंसे…


Terrorist attack in Pahalgam: रायपुर। छत्तीसगढ़ रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में गोली लगी है। वह अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर यात्रा पर गए थे, जहां आतंकियों ने सैलानियों पर गोलीबारी की। इस हमले में एक सैलानी की मौत हो गई और कई घायल हुए हैं।​ इस हमले में छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के करीब 11 लोग भी फंसे हैं, जो कि गर्मियों में छुट्टियां मनाने गए थे।

घटना के बाद दिनेश मिरानिया को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। रायपुर स्थित उनके परिवार और परिचितों में चिंता का माहौल है।​जम्मू-कश्मीर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां हमले की जांच कर रही हैं। सेना ने क्षेत्र को घेरकर ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

जम्मू आतंकी हमले में रायपुर समता कॉलोनी निवासी दिनेश मिरानिया भी घायल हुए हैं। रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वे परिवार के साथ जम्मू कश्मीर घूमने गए हुए थे।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों की टीम मौके पर पहुंच गई है। इस हमले को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आधिकारिक रूप से पुष्टि भी कर दी है। फिलहाल सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।

जानकारी के मुताबिक आंतकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया है। इस हमले में फिलहाल 12 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। घटना में घायल पर्यटकों को नजदीकी अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। पिछले कुछ सालों में इस तरह की यह पहली घटना है जब आतंकियों की ओर से पर्यटकों को निशाना बनाया गया है।

चिरमिरी के 11 लोग हमले में फंसे

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले से गर्मी की छुट्टी मनाने गए करीब 11 लोग आतंकवादी हमले में फंसे हैं। चिरमिरी के शिवांश जैन के बेटे बहु समेत परिवार के 4 लोग आंतकवादी हमले में फंसे हैं। इसकी जानकारी खुद उनकी बहु ने फोन करके दी है। हालाकि उन्होंने खुद को सुरक्षित बताया है। इस खबर के बाद से उनके परिजन काफी चिंचित हैं, सभी लोग उनकी सुरक्षित वापसी की कामना कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 4 दोस्त परिवार सहित घूमने गए हैं। फिलहाल सभी लोग पुलगांव इलाके में रुके हैं।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp