LIVE UPDATE

T20 World Cup 2024 Schedule : टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का हुआ ऐलान… जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, देखिए पूरी लिस्ट

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के मुकाबलों की तारीख का इंतजार हर किसी को था. खासकर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच कब होंगे यह सबको जानना था. इस मेगा आईसीसी टूर्नामेंट का शेड्यूल सामने आ गया है और इसी के साथ टीम इंडिया के पाक टीम से होने वाली टक्कर की तारीख भी सामने आ गई. 4 जून को विश्व कप की शुरुआत होगी और 30 जून के फाइनल मुकाबला खेला जाना है.

टी20 विश्व कप 2024 में खेले जाने वाले सभी मुकाबलों के ग्रुप और मैच की तारीख सामने आ गई है. ग्रुप ए में भारत के अलावा पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और यूएसए की टीम होगी. ग्रुप बी में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड और ओमान की टीमें होंगी. ग्रुप सी की बात करें तो न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, यूगांडा और पपुआ न्यू गिनिया होगी. ग्रुप डी में साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स के साथ नेपाल की टीम को रखा गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Raipur IPL Match Tickets: रायपुर में IPL का डबल धमाका, 10 और 13 मई को हाईवोल्टेज मुकाबले, टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू
Raipur IPL Match Tickets: रायपुर में IPL का डबल धमाका, 10 और 13 मई को हाईवोल्टेज मुकाबले, टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू
May 2, 2026
Raipur IPL Match Tickets: राजधानी रायपुर में आईपीएल के दो मैचों को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। यहां 10 मई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आईसीसी टी20 विश्व कप के प्रसारण अधिकार हासिल करने वाले स्टार स्पोर्ट्स ने इस टूर्नामेंट के कार्यक्रम को जारी किया. शुक्रवार शाम इस विश्व कप में खेले जाने वाले सभी मैच का शेड्यूल जारी किया गया और इसपर चर्चा करने के लिए पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर मौजूद थे.

ये खबर भी पढ़ें…
RCB-KKR मैच का क्रेज फीका; रायपुर में जाना चाहते हैं देखने तो अब भी खरीद सकते हैं टिकट, हजारों टिकट अब भी खाली
RCB-KKR मैच का क्रेज फीका; रायपुर में जाना चाहते हैं देखने तो अब भी खरीद सकते हैं टिकट, हजारों टिकट अब भी खाली
May 13, 2026
रायपुर, 13 मई 2026. Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में बुधवार को होने वाले आईपीएल मुकाबले में Royal...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *