LIVE UPDATE

मंच पर मौजूद थे डिप्टी CM, BJP विधायक ने जड़ दिया पुलिसकर्मी को थप्पड़, देखें Video

महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक सुनील कांबले पर एक पुलिस अधिकारी और एनसीपी के मेडिकल सेल प्रमुख के साथ मारपीट का आरोप है। यह सब ससून अस्पताल में अजीत पवार के निरीक्षण के दौरान हुआ। मंच पर कार्यक्रम चल रहा था। इस प्रोग्राम में डेप्युटी सीएम अजित पवार मंच पर थे। इसी दौरान सुनील कांबले मंच से नीचे उतर रहे थे। अचानक सीढ़ियों पर उनका पैर फिसला और वह गिरने से बचे। उन्होंने इसका गुस्सा पास खड़े पुलिसकर्मी पर निकाला और उसके गाल पर तमाचा जड़ दिया। यह भी कहा जा रहा है कि सुनील कांबले मंच पर उन्हें प्राथमिकता न दिए जाने से नाराज थे, जिसके चलते उन्होंने अपना फ्रशटेशन पुलिसकर्मी पर उतारा। उसके बाद एनसीपी के नेता पर गुस्सा हुए। सारी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायर हुआ तो सुनील कांबले चौतरफा हमले शुरू हो गए।

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार आज सुबह से ही पुणे में विभिन्न स्थानों का दौरा कर रहे हैं। उनका पुणे में सरकार के संचालित ससून अस्पताल में विभिन्न वार्डों का उद्घाटन करने का कार्यक्रम था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अजीत पवार के समर्थक भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
सोशल मीडिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ट्रेंड में: CJI की टिप्पणी के बाद वायरल कैंपेन, इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?
May 21, 2026
डेस्क टीम.  सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के एक कथित बयान—जिसमें युवाओं की तुलना “कॉकरोच और परजीवी”...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंच पर मौजूद थे ये

सरकारी अस्पताल में नए भवन का उद्घाटन हो या ट्रांसजेंडरों के लिए नए वार्ड का, इसका उद्घाटन अजीत पवार कर रहे हैं। उनके साथ सुशील कुमार मोदी, नित्यानंद राय, विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे-पाटिल, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल भी थे।

सुनील कांबले ने दी सफाई

जब विधायक सुनील कांबले से ऑफ रिकॉर्ड पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्हें वहां मारा गया। उन्होंने कहा, ‘उसने मुझे दो-तीन बार धक्का मारा। तो मुझे गुस्सा आ गया। उसे मैंने दो से तीन बार मना भी किया लेकिन उसने नहीं सुना, इसलिए मैंने उसे थप्पड़ मारा।’

सुनील कांबले ने कहा, ‘उपमुख्यमंत्री अजीत पवार हमारे नेता हैं। चूंकि वह ससून अस्पताल में काम का निरीक्षण करेंगे, इसलिए मैं पिछले सात दिनों से इस ससून अस्पताल में काम का निरीक्षण और समीक्षा कर रहा हूं। मैं तनाव में था।’

ये खबर भी पढ़ें…
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढे, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर हुआ महंगा
May 25, 2026
दिल्ली 25 मई 2026: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

cgnews24 Team

CG CGNews24 एडिटोरियल टीम डेस्क रिपोर्टिंग • ब्रेकिंग न्यूज़ • खेल एवं राजनीति CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों, उत्साही लेखकों और खेल विशेषज्ञों का एक समर्पित समूह है। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं और खेल जगत (विशेषकर क्रिकेट और प्रमुख टूर्नामेंट्स) की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज आप तक पहुँचाना है। हम 24x7 काम करते हैं ताकि कोई भी अहम खबर आपसे छूट न जाए। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *