LIVE UPDATE

T-20 World Cup IND vs BAN: वर्ल्ड कप के अगले मैच में इंडिया-बांग्लादेश के बीच भिड़ंत, जानें कब, कहां और कितने बजे से होगी टक्कर

IND vs BAN Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में फिलहाल सुपर-8 राउंड के मैच खेले जा रहे हैं। टीम इंडिया सुपर-8 राउंड में अपना दूसरा मैच खेलने आज मैदान पर उतरेगी। इस मैच में भारतीय टीम का सामना बांग्लादेश की टीम से होगा। बता दें, दोनों टीमों का सुपर-8 राउंड में ये दूसरा मैच होगा। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को धूल चटाई थी। वहीं, बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

कब और कहां खेला जाएगा भारत-बांग्लादेश मैच 

T-20 World Cup IND vs BAN. भारत और बांग्लादेश की टीमों के बीच ये मैच एंटीगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से टॉस के साथ होगी। वहीं, मुकाबले की पहली गेंद रात 8:00 बजे फेंकी जाएगी। अगर भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतेगी तो वह सेमीफाइनल में लगभग पहुंच जाएगी। वहीं, बांग्लादेश को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए इस मैच को हर हाल में जीतना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
IPL 2026 में आज डबल धमाका: दिल्ली-पंजाब और राजस्थान-हैदराबाद के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले
IPL 2026 में आज डबल धमाका: दिल्ली-पंजाब और राजस्थान-हैदराबाद के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबले
April 25, 2026
IPL 2026 में आज 25 अप्रैल को डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे क्रिकेट फैंस के लिए दिन बेहद रोमांचक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारत-बांग्लादेश मैच live कैसे देखें?

T-20 World Cup IND vs BAN. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के प्रसारण राइट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। ऐसे में स्टार नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर इस मैच को लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा दूरदर्शन यह मैच फ्री में दिखाएगा। दूसरी ओर इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। फैंस मोबाइल पर इस मैच को फ्री में देख पाएंगे। हालांकि लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।

दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

ये खबर भी पढ़ें…
Raipur IPL Match Tickets: रायपुर में IPL का डबल धमाका, 10 और 13 मई को हाईवोल्टेज मुकाबले, टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू
Raipur IPL Match Tickets: रायपुर में IPL का डबल धमाका, 10 और 13 मई को हाईवोल्टेज मुकाबले, टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू
May 2, 2026
Raipur IPL Match Tickets: राजधानी रायपुर में आईपीएल के दो मैचों को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। यहां 10 मई...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तस्कीन अहमद, लिटन दास, सौम्या सरकार, तंजीद हसन तमीम, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमूद उल्लाह रियाद, जैकर अली अनिक, तनवीर इस्लाम, शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब।

ये खबर भी पढ़ें…
RCB-KKR मैच का क्रेज फीका; रायपुर में जाना चाहते हैं देखने तो अब भी खरीद सकते हैं टिकट, हजारों टिकट अब भी खाली
RCB-KKR मैच का क्रेज फीका; रायपुर में जाना चाहते हैं देखने तो अब भी खरीद सकते हैं टिकट, हजारों टिकट अब भी खाली
May 13, 2026
रायपुर, 13 मई 2026. Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium में बुधवार को होने वाले आईपीएल मुकाबले में Royal...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles