Sakti District Week of Service & Innovation: 11 से 15 जून तक होंगे विविध आयोजन, विभागीय प्रदर्शनी भी लगेगी

सक्ती, 10 जून। जिला प्रशासन सक्ती द्वारा 11 से 15 जून तक “Sakti District Week of Service & Innovation” का आयोजन किया जाएगा। पांच दिवसीय इस कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान, मैराथन, विभागीय प्रदर्शनी और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न आयोजन किए जाएंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत 11 जून को Sanitation Drive से होगी। इसके बाद 12 जून को Marathon Run आयोजित की जाएगी। वहीं 12 से 15 जून तक सभी विभागों की संयुक्त प्रदर्शनी Pradarshini लगाई जाएगी, जिसमें शासन की योजनाओं, उपलब्धियों और नवाचारों की जानकारी आम नागरिकों को दी जाएगी।

जिला प्रशासन के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य शासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना, नवाचारों को बढ़ावा देना तथा नागरिकों को विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली और योजनाओं से अवगत कराना है। कार्यक्रम जिला कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न निर्धारित स्थलों पर आयोजित होंगे।










