Trending

शैलेश ने केंद्र सरकार पर कसा तंज; बोले- केंद्र की मोदी सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है, NEET के बाद अब UG-NET की परीक्षा कलंकित हुई


बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने परीक्षा रद्द मामले में केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा किया है, उन्होंने कहा कि  NEET की परीक्षा से लाखों बच्चों के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह लग चुका है जिससे देश के अभिभावक चिंतित है और पूर्ण निराकरण भी नहीं हो पा रहा है।पूरी परीक्षा पारदर्शी नहीं रह गई है और मोदी सरकार के मंत्री गोलमोल जवाब दे रहे है ऐसा लगता है जैसे सच छुपाया जा रहा है।इतनी बड़ी धांधली देश की इतनी बड़ी परीक्षा में हुई है और अभी तक NTA पर कोई कार्यवाही नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि NEET के बाद अब UGNET की परीक्षा में गड़बड़ी आने से NTA ने परीक्षा को रद्द किया है जिससे देश के युवकों का भविष्य अंधकार में हो रहा है,फिर एक बार मोदी सरकार परीक्षाओं में पारदर्शिता करने में असफल रही है।देश में इस प्रकार युवकों में मायूसी छायी हुई है और सरकार गड़बड़ियों पर पर्दा डालने का काम कर रही है।लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और देश में सुशासन का ढोल पीटा जा रहा है।

ज़िम्मेदार लोगो पर और दोषियों पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया है ऐसा लगता है जैसे मोदी सरकार सच पर पर्दा डाल रही है। लगातार युवाओं और बच्चों के भविष्य इन परीक्षाओं से दांव पर लगे है और साल भर तैयारी करने वाले बच्चों को निराशा ही हाँथ लग रही है।एसे में कैसे सरकार पर भरोसा करे।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp