Trending

Balrampur News : दो जवानों की मौत; जवानों को लेकर जा रही पिकअप खाई में गिरी, दो जवानों की मौत, दो की हालत गंभीर


बलरामपुर जिले में कैंप शिफ्टिंग में जुटे छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के दो जवानों की सड़क हादसे में मौत हो गई, वही एक जवान व ड्राइवर घायल हो गया, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिले में बुधवार रात 10वीं बटालियन रामचंद्रपुर से कैंप शिफ्टिंग का काम शुरू हुआ था, जहां CAF के 3 जवानों की टीम एक पिकअप में सामान लेकर चुनचुना पुंदाग के लिए निकली थी. लेकिन इसी दौरान रास्ते में सामरी पाठ थाना क्षेत्र में पिकअप का अचानक से ब्रेकफेल हो गया. जिससे अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन खाई में गिर गया. इस दौरान दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, और एक जवान और ड्राइवर घायल का इलाज जारी है ।

दुर्गम क्षेत्र में रात को हादसा होने के चलते बचाव कार्य में थोड़ी दिक्कतें आई। हादसे में वाहन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। पुलिस अधीक्षक लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर एडिशनल एसपी नक्सल ऑपरेशन शैलेंद्र पांडे के साथ पुलिस व छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को लाकर अस्पताल में भर्ती करवाया।दुर्घटना में प्रधान आरक्षक फतेह बहादुर निवासी ग्राम चिरैयाडांड,पोस्ट नुपुर कला, जलालपुर, अंबेडकनगर यूपी और आरक्षक नारायण प्रसाद निवासी पोकसरी, सीतापुर सरगुजा छत्तीसगढ़ की मौत हो गई। जबकि आरक्षक रामप्रताप सिंह सीतापुर सरगुजा छत्तीसगढ़ घायल हैं।

 

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp