छत्तीसगढ़ खबरें
Trending

पूर्व IAS अधिकारी की पत्नी की सनसनीखेज मर्डर, घर में मिली लाश, बदमाशों ने लूट के बाद वारदात को दिया अंजाम


लखनऊ राजधानी में एक बुजुर्ग महिला की हत्या होने के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. आपको बता दें कि बुजुर्ग महिला पूर्व आईएएस की पत्नी थी. इंदिरा नगर की 71 वर्षीय बुजुर्ग मोहिनी दुबे को पहले लूटा और फिर उसकी हत्या कर दी गई. हथियारों ने सबसे पहले घर लूटा और फिर इस घटना को अंजाम दिया. जिसके बाद हत्यारें वहां से सारा समान लूट कर चले गए.

लूट का मामला
जैसे ही मोहिनी दुबे के पति गोल्फ खेल कर घर लौटे तो उन्होंने अपने सामने अपनी पत्नी का शव देखा. जिसके बाद आईएएस अधिकारी देवेंद्र नाथ दुबे ने पुलिस को जानकारी दी. सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई. मौके पर डॉग स्कवाड को भी बुलाया गया

गोल्फ खेल के वापस आए
दअसल, इंदिरा नगर निवासी देवेंद्र सुबह गोल्फ खेलने गए थे जिसके कुछ समय बाद को घर लौटे तो उनके सामने उनकी पत्नी की लाश पढ़ी हुई थी. यह नजारा देखने के बाद वो दंग रह गए. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को बुलाया. पुलिस को उन्होंने बताया कि घर खुला हुआ था, अलमारियों का सामान बिखरा हुआ था. वहीं उनकी पत्नी मोहिना दुबे के गले में फंदा लगा हुआ था. जिस वजह से उन्हें आशंका हैं कि उनके घर में लूट हुई है और उन्हीं लुटेरों ने उनकी पत्नी की हत्या की हैं.

पुलिस को दी सूचना
पुलिस को जैसे ही इस बात की सूचना मिली वो तुरंत ही मौके पर पहुंचे. जिसके बाद उन्होंने देवेंद्र से सारी बात पूछी और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मौके पर डॉग स्कवाड को भी बुलाया ताकि मामले की अच्छे से छानबीन हो सकें.

क्राइम ब्रांच की चार टीमों का गठन
वहीं इस मामले में एक नई अपडेट सामने आ रही है जहां जेसीपी ने घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच की चार टीमों का गठन किया हैं. पुलिस ने पहले ही डॉग स्कवाड को मौके पर बुलाया था. वहीं देवेंद्र दुबे ने बताया की उनके घर से ज्वेलरी और कुछ समान गायब हैं. गायब हुए समान में सीसीटीवी की डीवीआर भी गायब हैं. 2009 में देवेंद्र रिटायर हुए थे. मोहिनी दुबे उनकी दूसरी पत्नी हैं. वहीं उनकी पहली पत्नी से उन्हें 2 लड़के थे. जिसमें से एक गाजियाबाद में रहता है और दूसरा लखनऊ में अपने पिता से अलग रहता हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.
होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp