तस्वीरों में देखिये मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा : CM साय दिल्ली दौरे पर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात…कई अहम् मुद्दों पर हुई चर्चा


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न मुद्दों पर गृहमंत्री से चर्चा की।

छत्तीसगढ़ देश का तीसरा सबसे स्वच्छ राज्य

छत्तीसगढ़ देश का तीसरा सबसे स्वच्छ राज्य बन गया है। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 में छत्तीसगढ़ को महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बाद देश के तीसरे सबसे साफ-सुथरे राज्य का दर्जा मिला है। प्रदेश की इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम कन्वेन्शन सेंटर में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरूण साव ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से नई दिल्ली के भारत मंडपम में मध्यप्रदेश के नगरीय विकास, आवास और संसदीय कार्यमंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुलाकात कर शुभकामनाएं दी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से नई दिल्ली के भारत मंडपम में मध्यप्रदेश के नगरीय विकास, आवास और संसदीय कार्यमंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री से की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली के श्रम शक्ति भवन में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव से सौजन्य भेंट की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने श्री यादव के साथ विभिन्न विभागीय गतिविधियों के बारे में चर्चा की।

हुडको के अध्यक्ष ने की मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आवास और शहरी विकास निगम (हुडको) के अध्यक्ष श्री संजय कुलश्रेष्ठ ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली में आज सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने हुडको से संबंधित गतिविधियों के संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा भी की।

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp