स्कूलों का समय बदला; कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश, आज से लागू होगी नई समय-सारणी, जानिए शनिवार को कितने बजे से संचालित होगी कक्षाएं

जांजगीर-चांपा, 3 जुलाई 2026। ग्रीष्मावकाश (गर्मी की छुट्टियां) समाप्त होने के बाद छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से स्कूली छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। जिला प्रशासन ने छात्रहित और मौसम को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी स्कूलों के संचालन समय (School Timing) में बड़ा बदलाव कर दिया है। कलेक्टर द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
यह संशोधित समय-सारणी आज यानी 3 जुलाई 2026 से ही आगामी आदेश तक पूरे जिले में प्रभावी रूप से लागू हो गई है।


