LIVE UPDATE

Samvidhaan Hatya Diwas; मोदी सरकार का बड़ा फैसला; 25 जून को हर साल मनाया जायेगा “संविधान हत्या दिवस”, अधिसूचना जारी

अमित शाह ने X पर लिखा- भारत सरकार ने हर साल 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय किया है। यह दिन उन सभी लोगों के विराट योगदान का स्मरण करायेगा, जिन्होंने 1975 के आपातकाल के अमानवीय दर्द को झेला था।

Samvidhaan Hatya Diwas: भारत सरकार इमरजेंसी की याद में हर साल 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है, इसके लिए गृहमंत्री अमित शाह ने नोटिफिकेशन जारी कर दी है, गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि भारत सरकार ने हर साल 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है,

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने पोस्ट किया, “25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तानाशाही मानसिकता का परिचय देते हुए देश पर आपातकाल थोपकर हमारे लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंट दिया था. लाखों लोगों को बिना किसी गलती के जेल में डाल दिया गया और मीडिया की आवाज को दबा दिया गया. भारत सरकार ने हर साल 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाने का फैसला किया है. यह दिन उन सभी लोगों के महान योगदान को याद करेगा जिन्होंने 1975 के आपातकाल के अमानवीय दर्द को सहन किया था.”

ये खबर भी पढ़ें…
पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव;  लंबे समय से जमे सैकड़ों पुलिसकर्मियों को किया गया इधर-उधर, देखिये पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव; लंबे समय से जमे सैकड़ों पुलिसकर्मियों को किया गया इधर-उधर, देखिये पूरी लिस्ट
April 21, 2026
धमतरी, 21 अप्रैल 2026। जिले के पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। लंबे समय से एक...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लते हुए 25 जून को संविधान हत्या दिवस घोषित किया है. इसे लेकर सरकार ने अधिसूचना जारी किया है. 25 जून 1975 को देश में इमरजेंसी लागू किया गया और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अगले दिन 26 जून को रेडियो पर देश की जनता को इस बात की जानकारी दी. गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट पर जारी अधिसूचना को शेयर कर यह जानकारी दी.

अमित शाह ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय का उद्देश्य उन लाखों लोगों के संघर्ष का सम्मान करना है, जिन्होंने तानाशाही सरकार की असंख्य यातनाओं व उत्पीड़न का सामना करने के बावजूद लोकतंत्र को पुनर्जीवित करने के लिए संघर्ष किया. ‘संविधान हत्या दिवस’ हर भारतीय के अंदर लोकतंत्र की रक्षा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की अमर ज्योति को जीवित रखने का काम करेगा, ताकि कांग्रेस जैसी कोई भी तानाशाही मानसिकता भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न कर पाए.

ये खबर भी पढ़ें…
बिलासपुर हवाई कनेक्टिविटी को नई रफ्तार; दिल्ली के लिए शाम की सीधी उड़ान 3 मई से शुरू
बिलासपुर हवाई कनेक्टिविटी को नई रफ्तार; दिल्ली के लिए शाम की सीधी उड़ान 3 मई से शुरू
April 21, 2026
बिलासपुर, 21 अप्रैल 2026/बिलासा देवी केवट हवाई अड्डा बिलासपुर के लिए 3 मई, रविवार एक ऐतिहासिक दिन साबित होने जा...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
झुलसाती गर्मी में राहत की फुहार: बिलासपुर स्टेशन पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू, यात्रियों को मिलेगी ठंडक, 43°C तापमान में बड़ी राहत
झुलसाती गर्मी में राहत की फुहार: बिलासपुर स्टेशन पर मिस्टिंग सिस्टम शुरू, यात्रियों को मिलेगी ठंडक, 43°C तापमान में बड़ी राहत
April 22, 2026
बिलासपुर, 22 जुलाई 2026। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच यात्रियों को राहत देने के लिए दक्षिण पूर्व...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Image

Related Articles