LIVE UPDATE
Trending

Sakti News : SP की बड़ी कार्रवाई : प्रधान आरक्षक समेत 3 पर गिरी गाज, एसपी ने किया लाइन अटैच

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है, सक्ती जिले के एक प्रधान आरक्षक और दो आरक्षकों पर गाज गिरी है। कार्य मे लापरवाही बरतने पर जैजैपुर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक श्रवण खूंटे, डभरा में पदस्थ दो आरक्षक किशोर साहू व अनिल श्रीवास को लाइन अटैच कर दिया है। एसपी ने आदेश जारी कर दिया है।

बता दें कि, सक्ती जिले में जब से नई एसपी अंकिता शर्मा आई है तब से पुलिसिंग व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद की जा रही है। लगातार कार्य के प्रति लापरवाही करने पर कार्रवाई देखने को मिल रही है। दरअसल जैजैपुर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक श्रवण खूंटे, डभरा में पदस्थ दो आरक्षक किशोर साहू व अनिल श्रीवास के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Jashpur Plane Crash की खबर निकली फेक; पहाड़ियों में आग ने फैलाया भ्रम, नहीं हुआ विमान हादसा
Jashpur Plane Crash की खबर निकली फेक; पहाड़ियों में आग ने फैलाया भ्रम, नहीं हुआ विमान हादसा
April 20, 2026
जशपुर, 20 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्राइवेट विमान क्रैश होने खबर सामने आई थी। इस खबर के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पर पुलिस अधीक्षक ने शिकायतें को संज्ञान में लेकर तीनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाइन अटैच करने का आदेश जारी कर दिया। एसपी अंकिता शर्मा ने साफ तौर पर कहा है कि चाहे कोई भी हो कार्य में लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कुछ दिन पहले भी 5 आरक्षकों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles