LIVE UPDATE

सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा : प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली बार आएंगे छत्तीसगढ़, पार्टी नेताओं के साथ करेंगे बैठक, न्याय यात्रा की भी करेंगे समीक्षा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 11 जनवरी को दौरे पर आ सकते हैं। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद सचिन का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। वो यहां कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे और संगठन की पूरी जानकारी लेंगे। गुरुवार को कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी दिल्ली में उनसे मुलाकात की थी।

उल्लेखनीय है कि, विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी ने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की जगह राजस्थान के नेता सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का प्रभार सौंपा है। यह उनका बतौर प्रदेश प्रभारी पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। बताया जा रहा है कि, यहां श्री पायलट कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे और संगठन की पूरी जानकारी लेंगे। गुरुवार को ही पीसीसी चीफ दीपक बैज ने दिल्ली में श्री पायलट से मुलाकात की थी। ठीक लोकसभा चुनाव से पहले ही पार्टी ने सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ का जिम्मा सौंपा है। वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली है। प्रदेश के नेताओं के साथ होने वाली बैठक में इन विषयों को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

अंतर्कलह मिटाना होगी बड़ी चुनौती

ये खबर भी पढ़ें…
Bilaspur उपचुनाव अपडेट; कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, प्रत्याशी चयन पर खींचतान जारी, बैठकों का दौर हुआ शुरू
Bilaspur उपचुनाव अपडेट; कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, प्रत्याशी चयन पर खींचतान जारी, बैठकों का दौर हुआ शुरू
May 12, 2026
बिलासपुर। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 29 में होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक पारा लगातार चढ़ता जा रहा है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश कांग्रेस के नेताओं में अंतर्कलह चरम पर है। ऐसे में लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी को एकजुट करके लड़ने के लायक तैयार करना पायलट के लिए बड़ी चुनौती साबित होने वाली है।

कुमारी सैलजा पर लगे थे आरोप 

ये खबर भी पढ़ें…
CG- मंत्री ने हटाया पायलट-फॉलो गार्ड; PM मोदी की अपील का असर, मंत्री ओपी चौधरी ने काफिले से हटाया पायलट-फॉलो गार्ड, पढ़िए FB पर क्या लिखा….
CG- मंत्री ने हटाया पायलट-फॉलो गार्ड; PM मोदी की अपील का असर, मंत्री ओपी चौधरी ने काफिले से हटाया पायलट-फॉलो गार्ड, पढ़िए FB पर क्या लिखा….
May 13, 2026
रायपुर, 13 मई 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के वित्त, जीएसटी, आवास एवं पर्यावरण मंत्री OP...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बुरी हार के बाद कुछ पूर्व विधायकों ने कुमारी सैलजा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। पैसों की लेन-देन के आरोपों के साथ ही ऑडियो-वीडियो वायरल हुए थे। इसके अलावा टिकट कटने को लेकर भी सैलजा पर लगातार सवाल उठते रहे। जिन विधायकों का टिकट काटा गया था, उन्होंने दिल्ली में कई नेताओं से सैलजा की शिकायत की। कई पूर्व विधायकों ने सैलजा के खिलाफ आलाकमान को सबूत देने तक की बात कही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा कोर ग्रुप में बड़ा बदलाव! ओपी चौधरी और अमर अग्रवाल की एंट्री, कई दिग्गज हुए बाहर…संगठन में नई रणनीति के संकेत
CG-भाजपा कोर ग्रुप में बड़ा बदलाव! ओपी चौधरी और अमर अग्रवाल की एंट्री, कई दिग्गज हुए बाहर…संगठन में नई रणनीति के संकेत
May 13, 2026
चंचल शर्मा, रायपुर, 13 मई 2026. छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बड़ा राजनीतिक फेरबदल सामने आया है। पार्टी की रणनीतिक निर्णय...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles