LIVE UPDATE

मंत्री ने लगाया बंगले से समान गायब होने का आरोप, पूर्व मंत्री शिव डहरिया बोले- मैं अपना निजी सामान लेकर आया हूं” इस तरह बदनाम करना उचित नहीं, देखिए वीडियो में…

पूर्व मंत्री पर बंगले से समान ले जाने के आरोप लगाने का मामला तुल पकड़ने लगा है, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पूर्व मंत्री शिव डहरिया पर सरकारी बंगले से सामान ले जाने का आरोप लगाया है। इस मामले पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने बयान पर माफी मांगे। मंत्री को आरोप लगाने से पहले PWD को पूछना था । SC वर्ग के नेता को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। मैं सरकारी बंगले से अपना व्यक्तिगत सामान लाया। मैं अपना टीवी और AC लाया हूं।

आपको बता दें कि प्रदेश में नई सरकार आने के बाद साय सरकार के मंत्रियों को सरकारी बंगला आबंटित कर दिया गया है। अब जिसे ये सरकारी बंगले एलाट हुए हैं, लिहाजा पूर्व सरकार के मंत्री बंगला खाली कर रहे है। वे सभी मंत्री अपने बंगले की देख रेख में लग गए हैं और शिफ्ट होने की तैयारी में लग गए हैं। इसी आज शाम जब स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल उनको एलाट हुए बंगले का निरीक्षण करने पहुंचे वे वहां का नजारा देख कर हैरान रह गए। बंगला निरीक्षण के समय सामान गायब होने का खुलासा किया।

ये खबर भी पढ़ें…
5 साल तक ड्यूटी से गायब रहा बाबू; DEO ने सेवा समाप्त करने का जारी किया आदेश, विभागीय जांच में  दोषी करार
5 साल तक ड्यूटी से गायब रहा बाबू; DEO ने सेवा समाप्त करने का जारी किया आदेश, विभागीय जांच में  दोषी करार
June 9, 2026
अंबिकापुर। शिक्षा विभाग में वर्षों तक बिना सूचना और अनुमति के ड्यूटी से नदारद रहने वाले कर्मचारी पर आखिरकार बड़ी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी बंगले से एसी-टीवी,मॉड्यूलर किचन, नल की टोटी, कांच के दरवाजे, डेकोरेटिव बिजली के खंभे समेत लाखों का सामान गायब है। स्वास्थ्य मंत्री को मिले बंगले से बिजली के फिटिंग्स से लेकर एसी और टीवी तक गायब होने का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि बंगले में घुसते ही गेट पर लगे साइन बोर्ड से लेकर अंदर किचन का हर सामान गायब था। सभी सामान को उखाड़ कर ले जाया गया था । यह आरोप उन्होंने पूर्व मंत्री शिव डहरिया पर लगाया है।

जिसके जवाब में पूर्व मंत्री डहरिया ने एयरपोर्ट में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने बयान पर माफी मांगना चाहिए । मंत्री को आरोप लगाने से पहले PWD को पूछना था । SC वर्ग के नेता को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। मैं सरकारी बंगले से अपना व्यक्तिगत सामान लाया। मैं अपना टीवी और AC लाया हूं।

ये खबर भी पढ़ें…
CGMSC अमानक दवा पर  सख्त: सप्लायर फर्म ब्लैकलिस्ट, रेट कॉन्ट्रैक्ट किया निरस्त…
CGMSC अमानक दवा पर  सख्त: सप्लायर फर्म ब्लैकलिस्ट, रेट कॉन्ट्रैक्ट किया निरस्त…
June 9, 2026
- दवा क्रय एवं आपूर्ति की प्रक्रिया पूर्ण रूप से गुणवत्ता के मानकों पर आधारित: सीजीएमएससी- मानकों पर आधारित प्रक्रिया...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles