LIVE UPDATE

Sachin Pilot In CG : छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने के बाद सचिन पायलट का पहला दौरा, अभूतपूर्व स्वागत की तैयारी में जुटी कांग्रेस…BJP ने किया आगाह – बहरुपिया कांग्रेसियों से रहें सावधान

कांग्रेस नेता सचिन पायलट गुरुवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। प्रदेश प्रभारी बनाने के बाद पायलट का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा है। यही वजह है कि पार्टी की ओर इसे बेहद खास बनाने की तैयारी है। एयरपोर्ट से लेकर राजीव भवन तक 11 जगहों पर पायलट का स्वागत किया जाएगा। वे दोपहर 1.40 बजे की फ्लाइट से नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें : IAS के प्रभार बदले : रजत बंसल, निहारिका बारिक, पद्मिनी भोई के प्रभार में बदलाव…देखें आदेश

ये खबर भी पढ़ें…
‘हनीमून-प्रीवेडिंग शूट हो रहा…’, इटली में ‘मेलोडी मोमेंट’ पर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज का विवादित बयान! छत्तीसगढ़ में मचा सियासी तूफान
‘हनीमून-प्रीवेडिंग शूट हो रहा…’, इटली में ‘मेलोडी मोमेंट’ पर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक बैज का विवादित बयान! छत्तीसगढ़ में मचा सियासी तूफान
May 21, 2026
Melody Moment Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की विदेश यात्रा के अंतिम चरण में मंगलवार देर रात इटली की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कुमारी सैलजा की जगह छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए प्रभारी नियुक्त हुए राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और दिग्गज कांग्रेस नेता सचिन पायलट आज पहली दफे प्रदेश आ रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस अपने नए प्रभारी के स्वागत को अभूतपूर्व बनाने की कोशिश में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें : Vishnudev Sai Cabinet Meeting : साय कैबिनेट की बैठक हुई ख़त्म, इन अहम मुद्दों पर लगी मुहर, पढ़िए कैबिनेट के निर्णय

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा का बड़ा जनसंपर्क अभियान अगले महीने से शुरू; घर-घर पहुंचेंगे CM साय, मंत्री-विधायक, बताएंगे सरकार की उपलब्धियां
CG-भाजपा का बड़ा जनसंपर्क अभियान अगले महीने से शुरू; घर-घर पहुंचेंगे CM साय, मंत्री-विधायक, बताएंगे सरकार की उपलब्धियां
May 22, 2026
रायपुर, 22 मई 2026। केंद्र में एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक़ सचिन पायलट दोपहर दो बजे नियमित विमान से रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहाँ प्रदेश के शीर्ष नेता उनकी अगवानी करेंगे। वही बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद होंगे। बताया जा रहा हैं कि एयरपोर्ट से लेकर राजीव भवन तक सभी चौक में उनका स्वागत, अभिनन्दन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Railway Recruitment 2024 : रेलवे में निकली 3000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां, कल है आवेदन करने की आखिरी तारीख

ये खबर भी पढ़ें…
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
CG-भाजपा नेत्री से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप; कारोबारी ने निवेश के नाम पर नजदीकियां बढ़ाई, फिर 2.5 करोड़ ठगे, अब FIR दर्ज
May 22, 2026
बिलासपुर, 22 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से भाजपा से जुड़ी एक महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सचिन पायलट पर विधानसभा चुनावों के परिणामों से सबक लेते हुए इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के खोये जनाधार को वापिस लौटाने की जिम्मेदारी होगी। जानकारी के अनुसार पायलट आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक लेंगे जबकि कल यानी शुक्रवार को प्रदेश चुनाव समिति की बैठक भी उनकी अगुवाई में संपन्न होगी।

यह भी पढ़ें : SP Transfer Breaking : बस्तर के SP बदले गए, इस IPS को मिली बस्तर SP की कमान.. जितेंद्र मीणा CBI के लिए रिलीव

बीजेपी ने तंज कसकर ली चुटकी

भाजपा पायलट और प्रदेश कांग्रेस की स्थिति पर तंज कसते नजर आ रही है। भाजपा नेता उज्‍ज्‍वल दीपक ने प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव सचिन पायलट के दौरे को लेकर सोशल मीडिया में पोस्‍ट किया है। दीपक ने लिखा है- आज सचिन पालयट छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। खूब सारे असंतुष्टों को मनाने के लिए उनसे ज्यादा असंतुष्ट नेता को प्रभारी बनाया गया है। मास्टरस्ट्रोक है ये हाइकमान का। लंबे समय तक असंतुष्ट होने का अनुभव साझा करेंगे सचिन पायलट जी और सबको बतायेंगे की कांग्रेस पार्टी में असंतुष्ट होने के बावजूद खून का घूंट पीकर कैसे रहा जाता है । वैसे उन्हें मार्गदर्शन मिलेगा अपने से ज्यादा अनुभवी टीएस सिंहदेव जी का। दोनों के साथ धोखा हुआ है। देखकर रहिएगा सचिन जी। पिछले वालों को बड़ा बेइज्जत किया गया है। चुनाव में टिकट के लिए पैसे के लेन देन से लेकर हीरोइन बनकर सैर सपाटा करने तक का इल्ज़ाम लगा दिया गया था।

यह भी पढे : CG CM Vishnu Deo Sai : CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, बोले- जल्द मिलेगी अंतर की राशि एकमुश्त, महतारी वंदन के लिए बजट में प्रावधान

 


 

Related Articles