LIVE UPDATE

CG CM Vishnu Deo Sai : CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, बोले- जल्द मिलेगी अंतर की राशि एकमुश्त, महतारी वंदन के लिए बजट में प्रावधान

BJP Worker Felicitation Ceremony : कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा एलान किया है। CM बोले- किसानों को जल्द मिलेगी अंतर की राशि एकमुश्त। उन्होंने कहा महतारी वंदन योजना शुरू करने बजट में प्रावधान भी किया जायेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार बने ज्यादा दिन नहीं हुए हैं, लेकिन हमने कई महत्वपूर्ण निर्णय ले लिए हैं। 13 तारीख को शपथ लेने के दूसरे ही दिन 14 दिसंबर को हमने 18 लाख आवासहीन परिवारों के हित में निर्णय लिया। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के दिन हमने 12 लाख से ज्यादा किसानों को 3700 करोड़ रुपए से ज्यादा का बोनस जारी कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
सुशासन तिहार 2026- पुवर्ती में घर-घर पहुंचीं सरकारी सेवाएं; पूर्व के घोर नक्सल प्रभावित गांव में लगा सुशासन शिविर, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
सुशासन तिहार 2026- पुवर्ती में घर-घर पहुंचीं सरकारी सेवाएं; पूर्व के घोर नक्सल प्रभावित गांव में लगा सुशासन शिविर, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
June 8, 2026
रायपुर, 08 जून 2026/ सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ और कभी नक्सल प्रभावित रहे ग्राम पुवर्ती में आयोजित...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ के युवाओं से वादा किया था कि पीएससी घोटाले की जांच होगी, दोषियों को नहीं बख़्शा जाएगा। हमने दूसरे कैबिनेट बैठक में ही पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच का निर्णय लिया। महतारी वंदन के लिए हमने तीन दिवसीय विधानसभा के सत्र में बजट की व्यवस्था कर ली है, अब जल्द ही विवाहित माताओं-बहनों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए आर्थिक सहायता देंगे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हम जल्द ही छत्तीसगढ़ से अयोध्याराम जन्मभूमि में दर्शन यात्रा प्रारंभ करेंगे। आने वाला चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का चुनाव है। हमें छत्तीसगढ़ से उन्हें 11 सीटें जीतकर उपहार स्वरूप 11 कमल दिल्ली भेजना है। कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि पांच साल बाद हमारे अच्छे दिन आए हैं और अच्छे दिन आप सब कार्यकर्ताओं के दम पर आए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
SECL की बड़ी पहल: बिलासपुर में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ, 200 केंद्र होंगे आधुनिक
SECL की बड़ी पहल: बिलासपुर में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ, 200 केंद्र होंगे आधुनिक
June 8, 2026
बिलासपुर, 8 जून 2026। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत बच्चों के...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अच्छे दिन आपके परिश्रम, त्याग, तपस्या से आये हैं, इसका पूरा श्रेय आप सभी कार्यकर्ताओं को है। अब तो हमारे घर में रामलला भी आ रहे हैं, तीर-धनुष लेकर अन्यायियों, आततायियों का नाश करने आ रहे हैं। अब हमें लोकसभा में मोदी की गारंटी को घर-घर पहुंचाना है

ये खबर भी पढ़ें…
रेरा का बड़ा एक्शन: अविनाश, वॉलफोर्ट समेत 595 बिल्डरों को नोटिस, 989 परियोजनाओं में प्रबंधन हस्तांतरण नहीं करने पर कार्रवाई
रेरा का बड़ा एक्शन: अविनाश, वॉलफोर्ट समेत 595 बिल्डरों को नोटिस, 989 परियोजनाओं में प्रबंधन हस्तांतरण नहीं करने पर कार्रवाई
June 9, 2026
रायपुर. छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने प्रदेशभर के 595 बिल्डरों और कॉलोनाइजरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles