LIVE UPDATE

Ration Card: इन लोगों का नहीं बन सकता है राशन कार्ड, जानिए क्या हैं भारत सरकार के नियम

भारत में खाद्य विभाग की ओर से गरीब लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड जारी किए जाते हैं। भारत सरकार की ओर से राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्रताएं तय की गई है, नए नियम के तहत राशन कार्ड अब सिर्फ जरूरतमंद लोगों का ही बनाया जायेगा,आपको बताते हैं किन लोगों का राशन कार्ड नहीं बन सकता है।

इन लोगों का नहीं बनता राशन कार्ड
राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको कुछ जरूरी पात्रताएं पूरी करनी होती है. अगर किसी व्यक्ति के पास 100 वर्ग मीटर से ज्यादा की जमीन, जिसमें प्लॉट, फ्लैट, और घर है. तो फिर ऐसे व्यक्ति राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं दे सकते. अगर किसी के पास चार पहिया वाहन है जिसमें कार और ट्रैक्टर शामिल हैं. वह भी राशन कार्ड नहीं बनवा सकते. ऐसे लोग जिनके घर में फ्रिज लगा हुआ है या उनके घर में एसी लगा है. तो वह लोग भी राशन कार्ड के लिए अप्लाई नहीं कर सकते।

ये खबर भी पढ़ें…
CG Vyapam PAT PVPT 2026 : कृषि और वेटरिनरी में करियर का सुनहरा मौका, आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया
CG Vyapam PAT PVPT 2026 : कृषि और वेटरिनरी में करियर का सुनहरा मौका, आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया
April 4, 2026
CG Vyapam PAT PVPT 2026 :छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chhattisgarh Professional Examination Board ने CG PAT...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

70 लाख राशन कार्डधारियों ने किया नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन, 15 अगस्त तक किए जाएंगे नवीनीकरण

इसके साथ ही किसी के परिवार में अगर कोई सरकारी नौकरी कर रहा होता है. तो वह भी राशन कार्ड नहीं बनवा सकता. राशन कार्ड बनवाने के लिए गांव में परिवार की सालाना आय 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए. तो वहीं शहरों में यह 3 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. ऐसा होता है तो फिर वह लोग अमान्य होंगे. कोई भी इनकम टैक्स देता है वह भी राशन कार्ड नहीं बन सकता है. इसके साथ ही किसी के पास अगर लाइसेंसी हथियार है तो वह भी राशन कार्ड के लिए अयोग्य है।

ये खबर भी पढ़ें…
CBSE 10th Result 2026 Declared; CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, cbse.gov.in इस वेबसाइट से करे चेक
CBSE 10th Result 2026 Declared; CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, cbse.gov.in इस वेबसाइट से करे चेक
April 15, 2026
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE ने आज 15 अप्रैल, बुधवार को 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गलती तरीके से बनवा लिया राशन कार्ड तो कर दें सरेंडर
भारत सरकार अब इस तरह के लोगों को चिन्हित कर रही है. जिन्होंने दस्तावेजों में गड़बड़ी करके राशन कार्ड बनवा लिए हैं. लेकिन वह राशन कार्ड बनवाने के लिए अपात्र है. अगर आपने भी इस तरह राशन कार्ड बनवा लिया तो बेहतर है आपसे सरेंडर कर दें. इसके लिए आपके खाद्य विभाग के कार्यालय जाना होगा और वहां लिखित में आपको सहमति पत्र देना होगा. इसके बाद आप सरकार द्वारा किसी तरह की कार्रवाई से बच जाएंगे. नहीं तो फिर अगर आप अपात्र पाए गए तो फिर कार्रवाई जरूर हो सकती है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
NEET UG 2026; रायपुर के 26 सेंटर पर होगी NEET UG की परीक्षा; नकल रोकने के लिए CCTV से होगी निगरानी, जैमर का सहारा
NEET UG 2026; रायपुर के 26 सेंटर पर होगी NEET UG की परीक्षा; नकल रोकने के लिए CCTV से होगी निगरानी, जैमर का सहारा
May 2, 2026
NEET UG 2026: NEET UG की परीक्षा रविवार (3 मई) को आयोजित की जाएगी. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के 26 केंद्रों...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles