रक्षाबंधन पर जेल में बहनें बांध सकेंगी राखी, रायपुर सेंट्रल जेल में 3 घंटे नहीं, पूरे 7 घंटे की विशेष मुलाकात व्यवस्था


रायपुर, 26 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर केन्द्रीय जेल रायपुर में बंदियों को राखी बांधने के लिए विशेष मुलाकात व्यवस्था की गई है। 28 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक केवल बहनों को जेल के भीतर प्रवेश की अनुमति होगी। इस दौरान बहनें अपने भाइयों से मुलाकात कर उन्हें राखी बांध सकेंगी।

एक बंदी से मिल सकेंगी अधिकतम 3 बहनें

जेल प्रशासन के अनुसार मुलाकात के लिए आने वाली बहनों के पास वैध पहचान-पत्र होना अनिवार्य होगा। सुरक्षा जांच के बाद ही जेल में प्रवेश दिया जाएगा। एक बंदी से राखी बांधने और मुलाकात के लिए अधिकतम तीन बहनों को प्रवेश की अनुमति होगी।

100 ग्राम मिठाई की ही अनुमति

रक्षाबंधन के अवसर पर बहनें प्रति बंदी अधिकतम 100 ग्राम मिठाई साथ ले जा सकेंगी। मिठाई को जेल में प्रवेश से पहले जांच से गुजरना होगा। इसके अलावा किसी भी अन्य खाद्य पदार्थ को जेल के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

मोबाइल और पर्स लेकर न पहुंचें

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मोबाइल फोन, पर्स, नकदी और किसी भी प्रकार का कीमती सामान जेल परिसर में ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन वस्तुओं को जमा कराने की कोई व्यवस्था नहीं होगी। ऐसे में परिजनों से अपील की गई है कि वे प्रतिबंधित सामान साथ लेकर न आएं।

तीन स्तर की तलाशी, महिला कर्मचारी करेंगी जांच

जेल की सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रवेश से पहले महिला कर्मचारियों द्वारा तीन स्तरों पर तलाशी ली जा सकती है। जेल अधीक्षक ने सभी परिजनों से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और तलाशी प्रक्रिया के दौरान जेल प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

रक्षाबंधन के दिन जेल की सलाखों के बीच भी भाई-बहन के रिश्ते की डोर मजबूत होगी। विशेष मुलाकात व्यवस्था के जरिए बहनों को अपने बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधने का अवसर मिलेगा।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp