LIVE UPDATE

Railway IRCTC Rules : अपने IRCTC अकाउंट से दोस्त का टिकट बुक किया तो हो जाएगी जेल? IRCTC ने बताई सच्चाई, जान लीजिए रेलवे का ये जरूरी नियम

IRCTC की साइट से टिकट की बुकिंग रेलवे बोर्ड की गाइडलाइंस के मुताबिक होती है. इन नियमों के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति अपने पर्सनल यूजर आईडी से दोस्तों, फैमिली या रिलेटिव के लिए टिकट की बुकिंग कर सकता है.

Railway IRCTC Rules : भारतीय रेलवे से हर दिन करोड़ों लोग सफर करते हैं, और इसमें से ज्यादातर ट्रेन टिकट आज के समय में ऑनलाइन IRCTC के वेबसाइट, मोबाइल ऐप या थर्ड पार्टी साइट से बुक किए जाते हैं. लेकिन क्या आप अपने IRCTC अकाउंट से किसी और का ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं? सोशल मीडिया पर बीते दिनों ऐसी खबरें चल रही थीं, जिसमें ये दावा किया गया है कि अगर अपने पर्सनल अकाउंट से किसी और का ट्रेन टिकट बुक किया तो आपको जेल की सजा तक हो सकती है. लेकिन क्या ये बात वाकई में सच है? आइए जानते हैं ट्रेन टिकट बुकिंग से जुड़ा ये जरूरी नियम.

Railway IRCTC Rules रेलवे एक नोट शेयर कर बताया कि IRCTC की साइट से टिकट की बुकिंग रेलवे बोर्ड की गाइडलाइंस के मुताबिक होती है. इन नियमों के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति अपने पर्सनल यूजर आईडी से दोस्तों, फैमिली या रिलेटिव के लिए टिकट की बुकिंग कर सकता है. ऐसे में सोशल मीडिया पर चल रही ये खबर कि दोस्तों का ट्रेन टिकट बुक करने पर आपको जेल हो सकती है, पूरी तरह से निराधार और गलत है.

ये खबर भी पढ़ें…
अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 1 अप्रैल तक
अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 1 अप्रैल तक
February 25, 2026
बिलासपुर, 25 फरवरी 2026/ भारतीय थल सेना (अग्निवीर) में भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र युवाओं से 1 अप्रैल 2026...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक महीने में बुक हो सकते हैं 24 टिकट

इसमें अगर किसी यूजर ने अपने IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करा रखा है, तो वह महीने के 24 टिकट तक बुक कर सकता है, वहीं, Aadhaar से लिंक खातों के जरिए आप महीने के 12 टिकट बुक कर सकते हैं.

क्या कहता है रेलवे का नियम?

हालांकि, रेलवे ने इसी के साथ ये भी साफ कर दिया कि किसी व्यक्ति द्वारा पर्सनल अकाउंट से ली गई ट्रेन टिकट को कॉमर्शियली नहीं बेचा जा सकता है. रेलवे एक्ट, 1989 के सेक्शन 143 के मुताबिक, पर्सनल अकाउंट से बुक किए गए टिकट को बेचा नहीं जा सकता है, इसके लिए सख्त सजा का प्रावधान है.

ये खबर भी पढ़ें…
Rule Change 1st April: अप्रैल से ATM से पैसा निकालना होगा महंगा, कई बैंकिंग नियमों में होगा बदलाव
Rule Change 1st April: अप्रैल से ATM से पैसा निकालना होगा महंगा, कई बैंकिंग नियमों में होगा बदलाव
March 28, 2026
सीजी न्यूज़ 24 डेस्क।   नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ 1 अप्रैल 2026 से ATM और बैंकिंग सेवाओं से...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

Related Articles