LIVE UPDATE

IPS Quaiser Khalid: राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई, IPS को किया गया सस्पेंड, इस मामले में हुई कार्रवाई

Maharashtra: मुंबई के घाटकोपर होर्डिंग हादसे को लेकर ये बड़ा एक्शन हुआ है।

IPS Quaiser Khalid. IPS कैसर खालिद को राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। मुंबई के घाटकोपर होर्डिंग हादसे को लेकर ये बड़ा एक्शन हुआ है। महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को आईपीएस अधिकारी कैसर खालिद को डीजीपी कार्यालय की मंजूरी के बिना होर्डिंग की अनुमति देने के लिए निलंबित किया। पिछले महीने मुंबई के घाटकोपर इलाके में तेज हवाओं और बेमौसम बारिश के कारण 140×120 फीट का यह विशाल होर्डिंग गिर गया था। जिससे 17 लोगों की मौत हो गई थी।

IPS Quaiser Khalid. राज्य के गृह विभाग की ओर से रविवार को एक अधिसूचना जारी की गई। इसमें कहा गया कि आईपीएस अधिकारी ने तत्कालीन सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) आयुक्त के रूप में महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के कार्यालय से जरूरी अनुमति के बिना होर्डिंग लगाने की अनुमति दी।

ये खबर भी पढ़ें…
CG-एक और लिफ्ट हादसा : IAS की पत्नी पिथालिया में फंसी, पहले करेंसी टॉवर में भी हो चुका है बड़ा हादसा
CG-एक और लिफ्ट हादसा : IAS की पत्नी पिथालिया में फंसी, पहले करेंसी टॉवर में भी हो चुका है बड़ा हादसा
May 1, 2026
रायपुर, 1 मई 2026। राजधानी रायपुर की बहुमंजिला कमर्शियल इमारतों में लिफ्ट सुरक्षा को लेकर हालात चिंताजनक होते जा रहे...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिसूचना में कहा गया कि खालिद ने खुद ही होर्डिंग को मंजूरी देने में भी प्रसासनिक लापरवाही और अनियमताएं कीं। होर्डिंग का आकार भी स्वीकृत मानदंडों से भिन्न था।

यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है, जब मुंबई पुलिस कथित तौर पर होर्डिंग के स्वामित्व वाली कंपनी और आपीएस अधिकारी की पत्नी के एक व्यापारिक सहयोगी से जुड़े धन के लेन-देन की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल: पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव, रोक्तिमा यादव कोरिया कलेक्टर नियुक्त
IAS अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल: पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव, रोक्तिमा यादव कोरिया कलेक्टर नियुक्त
May 8, 2026
चंचल शर्मा, 08 मई 2026। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के कार्यभार में आंशिक संशोधन करते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles