LIVE UPDATE

PM Vishwakarma Yojana : CG के लोगों को बिना गारंटी तीन लाख का लोन दे रही सरकार, इस क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को मिलेगा लाभ, देना होगा सिर्फ इतना ब्याज

PM Vishwakarma Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने 73वें जन्मदिन के अवसर पर पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma Yojana) की शुरुआत की थी। अगर कोई अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहता है, तो उसे बिना किसी गारंटी के सरकार की इस योजना के तहत 3 लाख रुपये तक का लोन मिलेगा। हालांकि, सरकार ने 18 ट्रेड तय किए हैं जिनके लिए लाभार्थी का जुड़ा  होना चाहिए।

क्या है विश्वकर्मा योजना? 
सरकार की तरफ से विश्वकर्मा योजना के तहत सुनार, लोहार, नाई और चर्मकार जैसे पारंपरिक कौशल रखने वाले कारीगरों को कई फायदे दिए जाएंगे। सरकार ने इस योजना में 18 पारंपरिक कौशल वाले व्यवसायों को शामिल किया है। इससे देशभर में मौजूद ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के कारीगरों और शिल्पकारों को सहायता मिलेगी।

दो चरणों में मिलेगा लोन
सबसे बड़ा फायदा यह है कि कोई कौशल रखने वाला व्यक्ति पैसों की कमी से अपना व्यापार नहीं शुरू कर पा रहा है, तो इस योजना के तहत वह लोन के लिए आवेदन कर सकता है। इस योजना के तहत लाभार्थी को तीन लाख का लोन दिया जाएगा। पहले चरण में कारोबार को शुरू करने के लिए एक लाख रुपये का लोन मिलेगा और इसके बाद उसे बढ़ाने के लिए दूसरे चरण में दो लाख तक का लोन ले सकते हैं। यह लोन सिर्फ पांच फीसदी की ब्याज पर दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
Cruise Incident: मां के सीने से लिपटे मासूम का आखिरी सफर, क्रूज हादसे का सबसे दर्दनाक मंजर, तस्वीर देख छलक उठेंगी आंखें
May 1, 2026
Jabalpur Cruise Incident: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार शाम बरगी डैम पर हुआ दर्दनाक क्रूज हादसा पूरे देश...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस योजना में तय 18 ट्रेड में लोगों के कौशल को और बेहतर करने के लिए मास्टर ट्रेनरों द्वारा ट्रेनिंग भी दी जाएगी। सबसे बड़ी बात यह है कि इसके साथ ही 500 रुपये प्रतिदिन स्टाइपेंड भी मिलेगी। इसमें लाभार्थियों को पीएम विश्वकर्मा सर्टिफिकेट और आईडी कार्ड, बेसिक और एडवांस ट्रेनिंग से जुड़े स्किल अपग्रेडेशन, 15,000 रुपये का टूलकिट प्रोत्साहन, डिजिटल ट्रांजेक्शन के लिए इन्सेंटिंव मिलेगा।

इन 18 काम करने वाले लोगों को मिलेगा लोन
कारपेंटर (बढ़ई)
नाव बनाने वाले
लोहार
ताला बनाने वाले
सुनार
मिट्टी के बर्तन बनाने वाले (कुम्हार)
मूर्तिकार
राज मिस्त्री
मछली का जाल बनाने वाले
टूल किट निर्माता
पत्थर तोड़ने वाले
मोची/जूता कारीगर
टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
गुड़िया और अन्य खिलौना निर्माता (पारंपरिक)
नाई
माला बनाने वाले,
धोबी
दर्जी 

ये खबर भी पढ़ें…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
देशभर में गूंजा मोबाइल अलर्ट सायरन, जानिये सरकार ने इमरजेंसी अलर्ट क्यों किया जारी…
May 2, 2026
रायपुर, 2 मई 2026. National Disaster Management Authority (NDMA) द्वारा शनिवार 2 मई 2026 को देशभर में एक बड़ा इमरजेंसी...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles