LIVE UPDATE

बिलासपुर पहुंचे CM विष्णुदेव साय : एयू के “कुल उत्सव-2023” कार्यक्रम में हुए शामिल, इन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

CM IN BILASPUR : बिलासपुर में 2023 का कुल उत्सव 2023, “नामकरण एवं लोकार्पण समारोह”, का आयोजित हो रहा है। सीएम विष्णुदेव साय (CM VISHNUDEV SAI)भी शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद वे वहां से सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेन्दरी, कोनी बिलासपुर जाएंगे. वहां पूर्वान्ह 12.30 बजे विद्या भारती के पदाधिकारियों से भेंट करेंगे. फिर बिलासपुर से हेलीकॉप्टर से रायपुर जिले के विकासखण्ड अभनपुर के ग्राम बेन्द्री जाएंगे, जहां वे सुशासन दिवस पर आयोजित धान बोनस वितरण समारोह में भाग लेंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Chhattisgarh News; कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
Chhattisgarh News; कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
May 8, 2026
​रायपुर, 08 मई 2026/ छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले ने स्वच्छता और नवाचार की दिशा में एक अनूठी मिसाल पेश की...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 25 दिसम्बर को बिलासपुर और रायपुर जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 25 दिसम्बर को सुबह 11.05 बजे पुलिस लाइन हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.35 बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय हेलीपेड बिलासपुर पहुंचेंगे और वहां अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर में सुबह 11.40 बजे कुल उत्सव-2023 -में नामकरण एवं लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे ।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम पश्चात वहां से सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेन्दरी, कोनी बिलासपुर जायेंगे और वहां पूर्वान्ह 12.30 बजे विद्या भारती के पदाधिकारियों से भेंट करने के पश्चात बिलासपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर जिले के विकासखण्ड अभनपुर के ग्राम बेन्द्री के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 2 बजे सुशासन दिवस पर आयोजित धान बोनस वितरण समारोह में शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
CG महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों को बड़ी राहत, 2% DA बढ़ा, इतने फीसदी हुआ महंगाई भत्ता
CG महंगाई भत्ता बढ़ा: राज्यकर्मियों को बड़ी राहत, 2% DA बढ़ा, इतने फीसदी हुआ महंगाई भत्ता
May 8, 2026
रायपुर, 8 मई 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL) ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम पश्चात ग्राम बेन्द्री से कार द्वारा मंत्रालय महानदी भवन रायपुर अटल नगर जाएंगे और वहां दोपहर 3.50 बजे अटल मॉनिटरिंग पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात शाम 4.50 बजे राज्य अतिथि गृह पहुना लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शाम 6.30 बजे नालंदा परिसर में जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री शाम 7.10 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में ’सुशासन दिवस’ पर आयोजित काव्यांजलि, कवि सम्मेलन, संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात रात्रि 8 बजे शदाणी दरबार रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां सिंधी समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात रात्रि 8.45 बजे राज्य अतिथि गृह पहुना शंकर नगर रायपुर लौट आएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना; जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना; जशपुर जिले में 65 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, प्रत्येक जोड़े को 50 हजार रुपये की सहायता, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिया आशीर्वाद
May 9, 2026
रायपुर, 09 मई 2026/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जशपुर जिले में शुक्रवार...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles