PM मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा, CM भूपेश बघेल ने कोरोना के बचाव और नियंत्रण को लेकर दी जानकारी….मोदी का सभी मुख्यमंत्रियों को आश्वासन- मिलकर लड़ेंगे


कोरोना संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत की, इस दौरान पीएम मोदी ने कोरोना को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर किए जा रहे उपायों पर भी चर्चा की और सुझाव दिए, उन्होंने राज्य सरकारों को आश्वासन दिया कि उनके साथ केंद्र खड़ा है और हर संभव मदद की जाएगी |

मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की चिंता लॉकडाउन को लेकर दिखी, उन्होंने हर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने की अपील की, साथ ही कहा कि लोगों को जरूरी सामान भी मुहैया कराए जाएं, ताकि किसी को दिक्कत न आए |
मजदूरों के पलायन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की कि हमें हर संभव पलायन को रोकना होगा, इसके लिए हर राज्य अपने ओर से सारे इंतजाम करे. मजूदरों के लिए शेल्टर होम के साथ उनके खाने-पीने की व्यवस्था की जाए. साथ ही मजदूरों से अपील की जाए कि वह सड़कों पर न निकलें |

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना के बचाव और नियंत्रण की ताजा स्थिति की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी। लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को राहत देने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। चर्चा में मुख्य सचिव आरपी मंडल, पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य विभाग की सचिव निहारिका बारिक सिंह भी रहीं उपस्थित रहे।

cgnews24 Team

CGNews24 Team अनुभवी पत्रकारों और उत्साही लेखकों का एक समर्पित समूह। हमारा लक्ष्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों से लेकर देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं की सबसे तेज़, सटीक और निष्पक्ष कवरेज 24x7 आप तक पहुँचाना है। हमसे जुड़ें: संपर्क करें (Email) | हमारी संपादकीय नीति पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होमछत्तीसगढ़ खबरेंराजनीतिWhatsapp